सोमवार को वायदा बाजार मे सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। एमसीएक्स पर सुबह 10:18 बजे 5 जून 2026 डिलीवरी वाले सोने का भाव 1.09% टूटकर का ₹1,52,921 प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं, 5 मई 2026 डिलीवरी वाली चांदी भी 2.04% फिसलकर ₹2,51,889 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
महानगरों में प्रति 10 ग्राम सोने की हाजिर कीमत
- Goodreturns के अनुसार, 20 अप्रैल को दिल्ली में सोने का दाम अलग अलग शुद्धता के हिसाब से दर्ज किए गए। 24 कैरेट सोना ₹15,544 प्रति ग्राम, 22 कैरेट ₹14,250 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोना ₹11,662 प्रति ग्राम पर रहा।
• सोमवार को मुंबई में सोने के दामों में हलचल देखने को मिली। 24 कैरेट सोना ₹15,529 प्रति ग्राम, 22 कैरेट ₹14,235 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोना ₹11,647 पर कारोबार करता नजर आया।
- आज kolkata में सोने का भाव स्थिर रुख में नजर आए। 24 कैरेट सोना ₹15,529 प्रति ग्राम, 22 कैरेट ₹14,235 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोना ₹11,647 प्रति ग्राम पर ट्रेड करते दिखा।
- आज Chennai में सोने के दामों में हल्का अंतर देखने को मिला। 24 कैरेट सोना ₹15,600 प्रति ग्राम, 22 कैरेट ₹14,300 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोना ₹11,855 प्रति ग्राम पर कारोबार करत नजर आया।
- आज Bengaluru में सोने के भाव स्थिर बने हुए हैं। 24 कैरेट सोना ₹15,529 प्रति ग्राम, 22 कैरेट ₹14,235 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोना ₹11,647 प्रति ग्राम पर ट्रेड करते दिखा।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव
Trading Economics के अनुसार, सोमवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में तेज गिरावट दर्ज की गई और भाव $4800 प्रति औंस के अहम स्तर पर नीचे फिसल गया, जिससे पिछले हफ्ते की पूरी बढ़त मिट गई। Strait of Hormuz में बढ़े तनाव और तेल कीमतों में उछाल से महंगाई व ब्याज दरों को लेकर चिंता बढ़ी है। इसका असर सुरक्षित निवेश माने जाने वाले सोने पर पड़ा है और निवेशकों का रुझान कमजोर हुआ है। युद्ध शुरू होने के बाद अब तक सोना करीब 10% तक गिर चुका है।
