आईपीएल के इस सीजन में जहां टीमों के बीच अंक तालिका में आगे निकलने के प्रतिस्पर्धा तेज है, वहीं बल्लेबाज के बीच ऑरेंज कैप को लेकर भी जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल रहा है। रन बनाने को इस दौर ने टूर्नामेंट को और रोमांचक बना दिया है। खास बात यह है कि टॉप – 5 रन स्कोर्स में चार भारतीय भी शमिल है, जबकि पहले स्थान पर एक दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज काबिज है। हालांकि की शीर्ष खिलाड़ियों के बीच रनों का अंतर भट्ट कम है, जिससे यह रेस और भी दिलचस्प बन हुए गई है।
एसआरएच के हेनरिक क्लासेन ने बनाए सबसे ज्यादा रन
इस आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने के लिस्ट में Heinrich Klassen टॉप पर बने हुए हैं, जो सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए 6 मैचों 283 रन बना चुके हैं। उनका औसत 47.17 और स्ट्राइक रेट 144.39 का है, जिसमें 19 चौके और 10 छक्के भी शामिल हैं। वहीं दूसरे स्थान पर Subhman Gill हैं, जिन्होंने सिर्फ 4 मैचों में ही 251 रन बना लिए हैं। गिल क्लासेन से ज्यादा पीछे नहीं हैं और दो मैच कम खेलने के बावजूद भी आगे निकलने का अच्छा मौका है।
विराट कोहली तीसरे और वैभव सूर्यवंशी नंबर चार पर
ऑरेंज कैप की रेस में Virat Kohli तीसरे स्थान पर बने हुए हैं। उन्होंने 6 मैचों में 247 रन बनाए हैं, उनका औसत 49.40 और स्ट्राइक रेट 157.32 का है। वहीं चौथे नंबर पर Vaibhav Suryavanshi हैं, जिन्होंने ने 6 मैचों में 246 रन बनाए हैं। वह कोहली से सिर्फ एक रन पीछे हैं और 41.00 के औसत व 236.54 के शानदार स्ट्राइक रेट से रन बना रहे हैं। उनके नाम 24 चौके और 20 छक्के दर्ज हैं, जिससे यह मुकाबला और भी रोमांचक हो गया है।
रजत पाटीदार का नाम भी टॉप 5 में शामिल
ऑरेंज कैप के दौड़ में टॉप -5 में आखिरी नाम Rajat Patidar का है, जो Royal Challengers Bengaluru के कप्तान हैं। उन्होंने अब तक 230 रन बनाए हैं,46.00 के औसत और 212.26 के बेहतरीन स्ट्राइक रेट के साथ। पाटीदार के बल्ले से 12 चौके 22 छक्के निकले हैं, जो वैभव सूर्यवंशी से भी ज्यादा है। आने वाले मैच के साथ इस लिस्ट में बदलाव तय है, अब देखना दिलचस्प होगा आखिर में कौन खिलाड़ी ऑरेंज कैप को अपने नाम करता है।
