Yellow alert issued

बिहार में कल से बदल जाएगा मौसम, यलो अलर्ट जारी

Bihar Weather Forecast: बिहार के लिए यह बेहद राहत भरी खबर है। सोमवार को इस मौसम का दूसरा सर्वाधिक गर्म दिन था। अधिकमत तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया था। अब कल यानी 9 जून से बिहार का मौसम बदल जाएगा, इससे लोगों को राहत मिलेगी। खेती-किसानी के लिए भी यह अत्‍यंत लाभदायक होगा। 9 जून, बुधवार से प्रदेश में गरज-चमक और आंधी के साथ बारिश के आसार हैं। हालांकि यह प्री-मानसून की बारिश होगी। मौसम विज्ञान केंद्र ने सभी जिलों के लिए Yellow alert जारी कर दिया है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार 9 जून से प्रदेश के अधिकांश जिलों में गरज के साथ बारिश हो सकती है। कुछ जिलों में आंधी भी चल सकती है।

प्रदेश में सामान्‍य तौर पर 14 जून को Monsoon का आगमन होता है। इस बार देश के कई हिस्‍सों में समय से पहले Monsoon के आगमन को देखते हुए बिहार में भी इसके एक-दो दिन पहले पहुंचने के आसार हैं। इस बार Monsoon के झूमकर बरसने की उम्‍मीद है।

झुलसाने वाली गर्मी ने परेशान किया

सोमवार को प्रदेश का मौसम काफी सख्त रहा। सुबह से शाम तक लोग झुलसाने वाली गर्मी से परेशान रहे। तीखी धूप ने लोगों को हलकान कर दिया। राजधानी में अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। भागलपुर राज्य का सर्वाधिक गर्म स्थान रहा, जहां का अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम में बदलाव के मिले संकेतपटना मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानी का कहना है कि अगले 2 दिनों में प्रदेश के मौसम में व्यापक बदलाव होने की उम्मीद है। राज्य के उत्तर-पूर्वी जिलों में सोमवार से ही बदलाव के संकेत मिलने लगे हैं। खासकर सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया में आज ही काफी बदलाव देखा गया। कई इलाके में गरज के साथ बारिश भी हुई। वहीं, शेष जिलों में सोमवार को पारा काफी गर्म रहा।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1