उत्तर भारत शीत लहर की चपेट में, बारिश के भी आसार; 24 घंटे में और बढ़ेगी सर्दी

नए साल के मौके पर उत्तर भारत शीत लहर की चपेट में है। अगले 24 घंटे में यह शीत लहर हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान तथा पश्चिमी मध्य प्रदेश में और तेज होने की आशंका है। यह स्थिति 2 जनवरी तक बनी रहेगी। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने गुरुवार को अपने पूर्वानुमान में कहा है कि 2 से 6 जनवरी के बीच पूर्वी राजस्थान, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब तथा हरियाणा में हल्की बारिश भी हो सकती है। आइएमडी के वरिष्ठ विज्ञानी आरके जेनमणि ने कहा है कि उत्तर भारत में कल तक शीत लहर का प्रकोप बना रहेगा। दो जनवरी के बाद ठंड में थोड़ी कमी आएगी। लेकिन 7 जनवरी से फिर से उत्तर भारत तेज शीत लहर की चपेट में आएगा।

गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी में स्थित सफदरजंग वेधशाला ने दिल्ली का न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो इस मौसम में सबसे कम है। यहां घने कोहरे के कारण दृश्यता घटकर 50 मीटर तक हो सकती है। इसके पहले 20 दिसंबर को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। IMD के क्षेत्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र ने कहा कि 12 दिसंबर के बाद पश्चिमी विक्षोभ से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र सबसे ज्यादा प्रभावित होगा, जिसकी वजह से जम्मू-कश्मीर तथा हिमाचल प्रदेश में बारिश तथा बर्फबारी होगी। जम्मू-कश्मीर तथा हिमाचल की उत्तरी-पश्चिमी सर्द हवाएं दिल्ली एनसीआर की ओर आएंगी। पंजाब और हरियाणा में कोहरे की स्थिति से दिल्ली पहुंचने वाली हवाएं और सर्द होंगी।

पश्चिमी विक्षोभ के बंगाल की खाड़ी के निचले इलाकों से टकराने के कारण, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान, पश्चिम उत्तर प्रदेश और उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश में 02 जनवरी से लेकर 05 जनवरी के बीच छिटपुट बारिश हो सकती है। वहीं, 4 और 5 जनवरी को तेज बारिश की संभावना है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1