2021 में मचेगी भारी तबाही, नया वायरस बनेगा इंसानों के सर्वनाश का कारण ? नास्त्रेदमस ने की है ऐसी भविष्यवाणी

क्या आने वाला साल 2021 भी हमारे लिए संकट भरा होगा ? क्या 2021 में भी मचेगी भारी तबाही ? ऐसे सवाल इसलिए उठ रहे हैं, क्योंकि फ्रांसीसी भविष्यवक्ता माइकल दि नास्त्रेदमस ने आने वाले साल को लेकर भी एक भविष्यवाणी की है। सैकड़ों साल पहले नास्त्रेदमस ने लेस प्रोफेसीस नाम की एक किताब के जरिए कई भविष्यवाणियां की थीं। अब उसी भविष्यवाणी को आधार बनाकर ऐसा कहा जा रहा है कि आने वाला साल 2021 भी भारी तबाही लेकर आयेगा।

नास्त्रेदमस ने सालों पहले भविष्यवाणी की थी कि 2021 में नया वायरस इंसानों के सर्वनाश का कारण बनेगा। एक रशियन वैज्ञानिक ऐसा बायलॉजिकल वैपन और वायरस विकसित करेगा, जो इंसान को जॉम्बी बना देगा। इस तरह इंसान की प्रजाति का सर्वनाश हो जाएगा। बायलॉजिकल वैपन इस वक्त पूरी दुनिया के लिए खतरा बना हुआ है। कोरोना वायरस से मच रही तबाही का उदाहरण हमारे सामने है। कई जानकार मानते हैं कि कोरोना वायरस को चीन के लैब में तैयार किया गया और तबाही का हथियार बनाया गया। नास्त्रेदमस के मुताबिक, इस बार रूस में विकसित किया गया एक नया वायरस इंसानों के सर्वनाश का कारण बनेगा।

आइए, जानते हैं 2021 के लिए नास्त्रेदमस ने क्या भविष्यवाणियां की है-
2021 में रशियन वायरस का खतरा
एक रशियन वैज्ञानिक ऐसा बायलॉजिकल वैपन और वायरस विकसित करेगा, जो इंसान को जॉम्बी बना देगा। इस तरह इंसान की प्रजाति का सर्वनाश हो जाएगा। बायलॉजिकल वैपन इस वक्त पूरी दुनिया के लिए खतरा बना हुआ है।

कैलिफॉर्निया में भूकंप
अब तक नास्त्रेदमस ने प्राकृतिक आपदाओं और महामारी को लेकर जो भी भविष्यवाणियां की हैं, वो सटीक साबित हुईं हैं। इस लिहाज से साल 2021 और भी भयानक साबित हो सकता है।दुनिया के किसी हिस्से में भूकंप से तबाही मच सकती है। एक प्रलयकारी भूकंप ‘न्यू वर्ल्ड’ को तबाह कर देगा। कैलिफॉर्निया को इसका लॉजिकल प्लेस कह सकते हैं, जहां ये घटना हो सकती है.

2021 में पृथ्वी से टकराएगा धूमकेतु
नास्त्रेदमस ने पृथ्वी से धूमकेतु टकराने की बात भी कही है, जो भूकंप और कई तरह की प्राकृतिक आपदाओं का कारण बनेगा। पृथ्वी की कक्षा में प्रवेश करने के बाद ये एस्टेरॉयड उबलना शुरू कर देगा। आकाश में ये नजारा ‘ग्रेट फायर’ जैसा होगा।

2021 महाप्रलयों का साल
नास्त्रेदमस के मुताबिक अकाल, भूकंप, तरह-तरह की बीमारियां और महामारी दुनिया के अंत के पहले संकेत होंगे। साल 2020 में कोरोना वायरस की महामारी इसकी शुरुआत मानी जा सकती है। 2021 में एक ऐसा अकाल आएगा, जिसका सामना दुनिया ने पहले कभी नहीं किया।

सूर्य की तबाही से धरती होगी क्षतिग्रस्त
2021 में सूर्य की तबाही धरती के क्षतिग्रस्त होने का कारण बनेगी। जलवायु परिवर्तन से युद्ध और टकराव की स्थिति पैदा होगी। रिसोर्स के लिए दुनिया में झगड़े शुरू होंगे और लोग पलायन करेंगे।

ये भविष्यवाणियां कितनी सच होती हैं, ये तो आने वाला साल ही बताएगा लेकिन हम इन बातों को दरकिनार करके नए साल में नई उम्मीदें और प्रयासों के साथ प्रवेश कर सकते हैं क्योंकि इन भविष्यवाणियों का कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1