दिग्‍गजों की इज्‍जत दांव पर, दूसरे चरण की 20 सीटों पर कल पड़ेंगे वोट

विधानसभा चुनाव के तहत दूसरे चरण की 20 सीटों पर चुनावी शोर थम चूका है। सभी राजनीतिक दलों, स्टार प्रचारकों ने इन सीटों पर धुआंधार प्रचार किया। कई रोड शो भी हुए। चुनाव प्रचार खत्म होने के बाद प्रत्याशी डोर टू डोर कैंपेन में जुट गए।

दूसरे चरण की इन सीटों पर 7 दिसंबर को सुबह 7 बजे से मतदान शुरू होगा। जमशेदपुर पूर्वी तथा जमशेदपुर पश्चिमी में शाम पांच बजे तक वोट पड़ेेंगे, जबकि अन्य विधानसभा क्षेत्रों बहरागोड़ा, घाटशिला, पोटका, जुगसलाई, सरायकेला, खरसावां, चाईबासा, मझगांव, जगन्नाथपुर, मनोहरपुर, चक्रधरपुर, तमाड़, मांडर, तोरपा, खूंटी, सिसई, सिमडेगा तथा कोलेबिरा में शाम 3 बजे तक मतदान होगा।

चुनाव प्रचार थमते ही इन सीटों पर शराब बिक्री भी बंद हो गई है। मतदान संपन्न होने तक यहां DRY DAY लागू रहेगा। दूसरे चरण की 20 विधानसभा क्षेत्र 7 जिलों में स्थित हैं। इनमें पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, खूंटी, रांची, सिमडेगा तथा गुमला जिले शामिल हैं। दूसरे चरण के चुनाव में 29 महिला, 73 निर्दल सहित 260 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1