health tips

शरीर में विटामिन बी7 की कमी से क्या होगी दिक्कतें,जानिए

ज़रूरी पोषक तत्वों की तरह शरीर को विटामिन बी7 की ज़रूरत भी होती है। Vitamin-B7 को बायोटिन भी कहा जाता है। ये पानी में घुलनशील विटामिन है जो कई तरह के खाद्य सामग्री में नेचुरल फॉर्म में मिलता है। इसकी कमी से शरीर में कई तरह की दिक्कतें हो सकती हैं। आइये जानते हैं कि Vitamin-B7 की कमी से शरीर में क्या दिक्कतें हो सकती हैं। साथ ही ये भी जानते हैं कि शरीर में इसकी कमी किस वजह से होती है और इसकी कमी को पूरा करने के लिए कौन सी चीजों को डाइट में शामिल किया जा सकता है।

  • शरीर में Vitamin-B7 की कमी होने की कई वजह हो सकती हैं। इनमें लंबे समय तक एंटीबायोटिक और एंटी-सीजर जैसी दवाइयों का सेवन करना। आंतों में किसी तरह की दिक्कत होना। शराब और धूम्रपान बहुत ज्यादा करना। रोज़ाना कच्चे अंडे के सफेद भाग का सेवन बहुत ज्यादा करना जैसी कई और वजह भी शामिल हैं।
  • शरीर में Vitamin-B7 की कमी होने पर स्किन इंफेक्शन होने की सम्भावना बनी रहती है। स्किन में खुजली और लाल चकत्ते हो सकते हैं।
  • Vitamin-B7 की कमी होने पर नाखून कमज़ोर होने लगते हैं जिसकी वजह से जल्दी-जल्दी टूटने लगते हैं।
  • बालों का झड़ना और टूटना शुरू हो सकता है साथ ही बाल बहुत ज्यादा पतले होने लगते हैं।
  • शरीर में थकान और कमज़ोरी होना भी Vitamin-B7 की कमी की वजह से हो सकती है।
  • शरीर में Vitamin-B7 की कमी होने पर मानसिक तनाव हो सकता है साथ ही व्यक्ति डिप्रेशन में भी जा सकता है।
  • आंखों का अक्सर लाल हो जाना या आखों में खुजली होना भी शरीर में Vitamin-B7 की कमी होने की वजह से हो सकता है।
  • शरीर में Vitamin-B7 की कमी से पेलाग्रा रोग हो सकता है।
  • इसकी कमी शरीर में होने पर व्यक्ति अनिद्रा का शिकार हो सकता है।
  • Vitamin-B7 की कमी से शरीर में खून की कमी हो सकती है।
  • Vitamin-B7 की कमी को पूरा करने के लिए इनको करें डाइट में शामिल-
  • शरीर में Vitamin-B7 की कमी को पूरा करने के लिए डाइट में जिन चीजों को शामिल किया जा सकता है उनमें शकरकंद, टूना मछली, पालक, दूध, नट्स, मांस, भुने हुए सूरजमुखी के बीज, अनाज, चॉकलेट, अंडे की जर्दी, दही, ओटमील, केला, सेब, बीन्स, ब्रोकली और पनीर जैसी चीजें शामिल है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1