RCB vs GT: 17 मैच में 2 फिफ्टी और 1 डक, IPL प्लेऑफ में विराट कोहली का कुछ ऐसा है रिकॉर्ड

आईपीएल 2026 का लीग चरण खत्म हो चुका है। अब सभी की नजरें प्लेऑफ मुकाबलों पर टिकी हैं। 26 मई को धर्मशाला में खेले जाने वाले क्वालिफायर-1 में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना गुजरात टाइटंस से होगा। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए बेहद अहम रहने वाला है, क्योंकि जीत हासिल करने वाली टीम सीधे फाइनल में अपनी जगह पक्की कर लेगी। ऐसे में RCB और गुजरात दोनों ही पूरे दमखम के साथ मैदान पर उतरेंगी।
डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु एक बार फिर फाइनल में जगह बनाने के इरादे से धर्मशाला में उतरेगी। टीम की उम्मीदें स्टार बल्लेबाज Virat Kohli पर टिकी होंगी। IPL में रिकॉर्ड रन बनाने वाले विराट का प्रदर्शन प्लेऑफ मुकाबलों में उतना प्रभावशाली नहीं रहा है। क्वालिफायर-1 से पहले उनके प्लेऑफ आंकड़े फिर चर्चा का विषय बन गए हैं।

IPL में सबसे बड़े बल्लेबाज विराट विराट कोहली का IPL सफर शानदार उपलब्धियों से भरा रहा है। उन्होंने 281 मैचों में 9218 रन बनाते हुए 9 शतक और 67 अर्धशतक अपने नाम किए हैं। 2025 में 18 साल का इंतजार खत्म करते हुए विराट ने RCB को पहली बार चैंपियन बनाया था। अब बेंगलुरु की टीम लगातार दूसरी बार खिताब जीतने के बेहद करीब पहुंच चुकी है।

शानदार फॉर्म में है किंग कोहली
इस सीजन Virat Kohli शानदार फॉर्म में नजर आए हैं। उन्होंने 14 पारियों में 557 रन बनाए हैं और 163.82 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है, जो उनके IPL करियर का सर्वश्रेष्ठ स्ट्राइक रेट भी है। हालांकि IPL इतिहास के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज विराट का प्लेऑफ रिकॉर्ड उतना खास नहीं रहा। उन्होंने अब तक 17 प्लेऑफ मैचों में 396 रन बनाए हैं। ऐसे में क्वालिफायर-1 में उनके पास इस रिकॉर्ड को बेहतर करने का बड़ा मौका होगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1