अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना राज्य में EF-2 टोरनाडो तूफान ने भारी तबाही मचाई है। मैसम विशेषज्ञों की माने तो EF-2 टोरनाडो तूफान की रफ्तार 130 किमी प्रति घंटे थी। गुरूवार को आए तूफान से कई इलाकों में घंटों तक बिजली सेवा बाधित रही जिससे लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय मीडिया की माने तो टोरनाडो तूफान से कई घर तबाह हो गए, साथ ही खबर है कि पेड़ गिरने की वजह से दो वाहन चालको की भी मौत हो गई है। इसके अलावा कुछ लोगों के घायल होने की भी खबर है। प्रशासन की ओर से बाधित हुए सड़को से मलवे को हटाने का काम जारी है साथ ही कुछ रास्तों को फिलहाल रविवार तक के लिए बंद कर दिया गया है।

