दिल्ली चुनाव: सभी सीटों पर वोटिंग जारी, सीएम केजरीवाल ने परिवार संग डाला वोट

राजधानी दिल्ली में आज वोटिंग है। सभी 70 सीटों के लिए मतदान सुबह 8 बजे से ही शुरू हो चुके हैं, जो शाम 6 बजे तक जारी रहेगें। लोग दिल्ली की गुलाबी सर्दी में घरों से बाहर निकल कर लोकतंत्र के इस त्योहार में बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं। इसी कड़ी में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी परिवार सहित वोट डाला। आज जनता अपने मताधिकार का प्रयोग कर 672  उम्मीदवारों के किस्मत का फैसला करेगी। पूरी दिल्ली में निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए चुनाव आयोग ने तैयारी पूरी कर ली है। दिल्ली पुलिस भी पूरी तरह से तैयार है। जिससे लोकतंत्र का ये पर्व शांतिपूर्ण डंग से पूरा हो सके। दिल्ली पुलिस के अलावा आज होमगार्ड और अर्धसैनिक बलों के 75 हजार से ज्यादा हथियारबंद जवान चप्पे-चप्पे पर तैनात किए हैं। सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखने के लिए एक कंट्रोल रूम भी बनाया है।  

आंकड़ों की माने तो दिल्ली में कुल 1,47,86,382 मतदाता है। जिसमें 81,05,236 पुरुष तो 66,80,277 महिला वोटर्स हैं। साथ ही थर्ड जेंडर्स की संख्या 869 है। जिसमें से 11,608 सर्विस वोटर्स हैं। आपको बता दें पूरी दिल्ली में 2,689 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें बूथों की संख्या 13,750 है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1