अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने कहा है कि व्हाइट हाउस कोरोना मामले में चीन के खिलाफ बहुत गंभीर जांच कर रहा है। ट्रम्प ने संकेत दिया है कि अमेरिका Covid-19 से हुए नुकसान के लिए चीन पर सबसे ज्यादा मुआवजा वसूलेगा। Covid-19 फैलाने के आरोप में जर्मनी ने चीन से 12,41 लाख करोड़ रुपए का मुआवजा मांगा है। चीन के वुहान से दुनिया भर में फैला Coronavirus America, इटली, जर्मनी सहित 200 से ज्यादा देशों में कहर बरपा रहा है। अब तक करीब 2 लाख लोगों की मौत हो चुकी है। जिसमें से अकेले America में 50 हजार लोग मारे जा चुके हैं।
America, ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी जैसे देशों ने साफ कहा है कि यदि चीन ने समय रहते दुनिया के साथ Covid-19 मामले की सही जानकारी साझा की होती हो तो शायद इतना बड़ा नुकसान नहीं होता। लाखों लोग मारे गए। पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था चौपट हो गयी। अब तमाम देशों ने चीन से मुआवजा मांगना शुरू कर दिया है