इरफान खान मुंबई के कोकिलाबेन अस्‍पताल में भर्ती

बॉलीवुड ऐक्टर Irrfan Khan की तबीयत बिगड़ने की खबर सामने आई है। Irrfan को मुंबई के Kokilaben अस्‍पताल के ICU में भर्ती किया गया है। हालांकि, उन्हें क्या तकलीफ हुई और ICU में क्यों भर्ती किया गया है, इस बारे में जानकारी अभी खुलकर सामने नहीं आई है। उनके एक करीबी ने बताया कि उन्‍हें बीते हफ्ते ही अस्‍पताल में भर्ती किया गया था।

Irrfan के करीबी ने बताया कि ऐक्‍टर को पिछले हफ्ते ही हॉस्पिटलाइज किया गया। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि Corona की वजह से उनके नॉर्मल चेकअप में दिक्कत आ रही थी, इसलिए उन्हें वहां भर्ती किया गया है। Irrfan लंबे समय से बीमार चल रहे हैं ऐसे में में घर पर जांच करने में परेशानी हो रही थी। करीबी का कहना है कि Irrfan की हालत स्‍थ‍िर है और घबराने की कोई बात नहीं है।


हाल ही Irrfan की मां सईदा बेगम का निधन हो गया। अस्‍पताल में भर्ती होने और Lockdown की वजह से Irrfan मां की अंतिम यात्रा में शरीक नहीं हो गए। उन्‍होंने वीडियो कॉल के जरिए ही मां के सुपुर्द-ए-खाक में श‍िरकत की। 54 वर्षीय Irrfan न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर से पीड़‍ित हैं। वह विदेश में इस बीमारी का इलाज करवा रहे थे और हाल ही मुंबई लौटे हैं।

लंदन से इलाज करवाकर लौटने के बाद Irrfan कोकिलाबेन अस्पताल के डॉक्टर्स की देखरेख में ही रहे हैं। पिछले कई महीनों से Kokilaben अस्‍पताल में वह अपनी बीमारी से जुड़े रूटीन चेकअप्स और ट्रीटमेंट करवाते रहे हैं। बताया जाता है कि फिल्म ‘अंग्रेजी मीडियम’ के दौरान भी उनकी तबीयत बिगड़ जाती थी। ऐसे में कई बार पूरी यूनिट को शूट रोकना पड़ा था। इरफान जब बेहतर फील करते थे, तब शॉट फिर से लिया जाता था।

साल 2018 में Irrfan ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताया था कि वह न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर से पीड़ित हैं। हालांकि, इसका पता चलते ही वह लंदन अपने इलाज के लिए रवाना हुए। करीब साल भर से ज्यादा समय तक वह लंदन में रहे और वहां उनका इलाज चलता रहा। हालांकि, उनके पूरी तरह से स्वस्थ होने को लेकर रिपोर्ट अब तक नहीं आई है।

सितम्बर 2019 में एयरपोर्ट से उनका एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह वील चेयर पर नजर आ रहे थे और उन्होंने अपने चेहरा रुमाल से ढक रखा था। साल भर लंदन में इलाज कराने के बाद Irrfan वापस भारत लौटे थे। Irrfan को इस स्थिति में देखकर अंदाजा लगाया जा रहा था कि अभी तक उनकी बीमारी पूरी तरह से ठीक नहीं हो पाई है और Irrfan अभी भी उससे उबरने की कोशिश कर रहे हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1