Russian banks

अमेरिका ने नए प्रतिबंधों में पुतिन की बेटियों और रूसी बैंकों को बनाया निशाना, जानें क्या है मामला

यूक्रेन (Ukraine) की राजधानी कीव के पास बूचा में 410 नागरिकों की बर्बर तरीके से हत्‍या के बाद पूरी दुनिया का आक्रोश रूस के खिलाफ बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को यूरोपीय संघ ने रूस के खिलाफ 5वें नए प्रतिबंधों की घोषणा की। जिसमें रूसी कोयले पर प्रतिबंध लगाया गया। इसके अलावा रूसी जहाजों को यूरोपीय संघ के 23 देशों के बंदरगाहों तक जाने से रोक दिया गया। इसी कड़ी में अमेरिका ने बुधवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) की दो वयस्क बेटियों की संपत्‍त‍ि पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की।


अमेरिका ने कहा कि यह यूक्रेन में युद्ध अपराधों के लिए जवाबी कार्रवाई में रूसी बैंकों के खिलाफ दंड को और सख्त कर रहा है। सर्बैंक (Sberbank) और अल्‍फा बैंक (Alfa Bank) की संपत्ति के खिलाफ अमेरिकी वित्तीय प्रणाली में शामिल होने से रोका गया है। अमेरिका ने उन संस्थानों को व्यापार करने से रोक दिया है।


व्हाइट हाउस ने जारी कर कहा कि अमेरिका, जी7 और यूरोपीय संघ ने रूस पर यूक्रेन में बूचा सहित उसके अत्याचारों के लिए तत्‍काल और गंभीर कार्रवाई की गई है। इनमें रूस में नए निवेश पर रोक, सबसे बड़े वित्तीय संस्थान सर्बैंक और रूस के सबसे बड़े निजी बैंक अल्फा बैंक पर प्रतिबंध शामिल हैं।


अमेरिका ने पुतिन की वयस्क बेटियों मारिया पुतिना और कतेरीना तिखोनोवा पर लगाए गए प्रतिबंधों के अलावा प्रधानमंत्री मिखाइल मिशुस्तिन को भी निशाना बनाया है। इसमें रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव की पत्नी और बच्चे और पूर्व राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व रूस की सुरक्षा परिषद के सदस्य दिमित्री मेदवेदेव भी शामिल हैं। पुतिन के परिवार के सभी करीबी सदस्यों को अमेरिकी वित्तीय प्रणाली से अलग कर दिया गया है। संयुक्त राज्य अमेरिका में उनके पास मौजूद किसी भी संपत्ति को फ्रीज कर दिया गया।

SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1 Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan | शाहरुख की पठान के साथ सलमान के टीजर की टक्कर, पोस्टर रिवील 200करोड़ की ठगी के आरोपी सुकेश ने जैकलीन के बाद नूरा फतेही को बताया गर्लफ्रैंड, दिए महँगे गिफ्ट #noorafatehi #jaqlein #sukesh क्या कीवी का होगा सूपड़ा साफ? Team India for third ODI against New Zealand #indiancricketteam