Diwali holiday will also be available in this state of America

US: अमेरिका के इस राज्य में भी मिलेगी दीपावली की छुट्टी, पारित हुआ विधेयक

अमेरिका (America) के पेन्सिलवेनिया प्रांत की सीनेट ने दीपावली (Diwali holiday) पर सार्वजनिक अवकाश के विधेयक को पारित कर दिया है। प्रांत में इस पर्व के दिन अब छुट्टी रहेगी। पेन्सिलवेनिया की सीनेट के सदस्य निकिल सावल ने ट्वीट के जरिये यह जानकारी दी।
उन्होंने बिल पेश करने का अवसर देने के लिए सीनेटर ग्रेग रोथमैन का आभार जताया। सावल ने ट्वीट में कहा कि सीनेट ने दीपावली को एक आधिकारिक अवकाश के रूप में मान्यता देने के लिए सर्वसम्मति से मतदान किया। रोशनी के इस त्योहार को मनाने वाले सभी पेन्सिलवेनियावासियों आपका स्वागत है और आप हमारे लिए मायने रखते हैं।

12 नवंबर को मनाया जाएगा दीपावली का पर्व
रोथमैन ने ट्वीट कर बताया कि पेन्सिलवेनिया में दीपावली को सार्वजनिक अवकाश की मान्यता देने वाला विधेयक सीनेट में 50-0 से पारित किया गया। पेन्सिलवेनिया में करीब दो लाख दक्षिण एशियाई रहते हैं और उनके लिए रोशनी का उत्सव एक खुशी का मौका होता है। इस वर्ष दीपावली का त्योहार 12 नवंबर को है।
एक आधिकारिक बयान में रोथमैन ने कहा कि 34वें सेनेटोरियल डिस्ट्रिक्ट के कई निवासियों सहित हजारों पेन्सिलवेनियाई लोग हर साल दिवाली मनाते हैं। उन्होंने आगे कहा कि दिवाली को आधिकारिक राजकीय अवकाश के रूप में मान्यता देना हमारे राष्ट्रमंडल की समृद्ध सांस्कृतिक विविधता को बनाए रखता है।

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1