UP: कोरोना वायरस की दहशत में बंद किए गए मंदिर के कपाट

कोरोना वाइरस का दहशत पूरे विश्व में छा गया है। कोरोना वायरस से चीन में अब तक 560 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं अब कोरोना वायरस का दहशत उत्तर प्रदेश में भी सताने लगी है। इसे लेकर लोग काफी सजग दिख रहे हैं। इसी कारण बौद्ध तीर्थ श्रावास्ती के डेन महामंग्कोल मंदिर पर ताला लगा दिया गया है।

मंदिर प्रशासन ने मुख्य द्वार पर नोटिस बोर्ड लगाते हुए गेट पर ताला लगाकर देशी-विदेशी पर्यटकों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। नोटिस बोर्ड पर लिखा है कि ‘कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए मंदिर को अनिश्चित काल के लिए बंद कर दिया गया है। हालत में सुधार आते ही इसे खोल दिया जाएगा।’

उप जिलाधिकारी राजेश मिश्र ने बताया कि श्रावस्ती बौद्ध स्थली है। यहां पर विदेशी लोग बड़ी संख्या में आते हैं। एहतियातन उन्होंने मंदिर को बंद किया है। हालांकि इस जिले में अभी तक कोरोना वायरस का कोई भी मामला सामने नहीं आया है। फिर भी लोग इसके लिए सजग हैं। जागरूकता के कारण इसे बंद किया गया है। कुछ समय बाद खोल दिया जाएगा।

श्रावस्ती के एक स्थानीय नागरिक ने बताया कि हर साल चीन, जापान, थाईलैंड, श्रीलंका, कोरिया, म्यांमार सहित कई देशों के करीब दो लाख से अधिक बौद्ध भिक्षु व धमार्वलम्बी आते हैं। सर्दियों में अनेक मंदिरों में विशेष ध्यान सत्र चलाए जाते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1