UP Panchayat Elections: 35 जिलों के लिए जारी हुआ नया आदेश, जानें क्या होगा खास

UP में पंचायत चुनाव की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह की ओर से 35 जिलों में नगर पंचायत व पालिका परिषदों के सृजन व सीमा विस्तार के कारण ग्राम पंचायत, क्षेत्र व जिला पंचायतों के वार्ड का आंशिक परिसीमन करने के लिए सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी गई। जिन जिलों मे आंशिक परिसीमन होना है उनमें फतेहपुर, प्रतापगढ़, कौशांबी, मुरादाबाद, अमरोहा, अलीगढ़, शाहजहांपुर, अयोध्या, महाराजगंज, सहारनपुर, गोरखपुर, वाराणसी, कन्नौज, भदोही, अमेठी, कानपुर देहात, बहराइच, बाराबंंकी, देवरिया, एटा, बांदा, महोबा, सीतापुर, सोनभद्र, बस्ती, रायबरेली, जालौन, चित्रकूट, अंबेडकरनगर, बागपत, बलिया, बुलंदशहर, बिजनौर व लखीमपुर शामिल हैं।

अपर मुख्य सचिव ने बताया कि गत 23 दिसंबर को जारी किए शासनादेश के तहत नगर पंचायतों व पालिका परिषदों के सीमा विस्तार या पुनर्गठन के बाद ग्राम, क्षेत्र व जिला पंचायतों का आंशिक परिसीमन किया जाएगा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए आंशिक परिसीमन कार्यक्रम जारी किया गया है। इसमें ग्राम पंचायतवार जनसंख्या की अवधारणा 5 से 6 जनवरी के मध्य किया जाएगा। ग्राम, क्षेत्र व जिला पंचायतों के वार्डों की प्रस्तावित सूची सात से 10 जनवरी के बीच तैयार करके उनका प्रकाशन किया जाएगा। इसके बाद 11 व 12 जनवरी के बीच आपत्तियां प्राप्त करने के बाद 13 से 14 जनवरी के मध्य आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। अंतिम सूची को प्रकाशन 15 से 16 जनवरी के मध्य होगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1