उत्तर भारत में गिरा पारा, बढ़ी ठिठुरन, 20 दिसंबर तक सभी स्कूल बंद

पिछले दिनों पहाड़ी इलाकों में हुई भारी बर्फबारी का असर दिल्ली NCR समेत पूरे उत्तर भारत में दिखने को मिला। पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है जिसके मद्देनजर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने राज्य के सभी स्कूलों को अगले 2 दिनों तक बंद रखने का आदेश जारी किया है। आदेश के तहत सूबे के सभी स्कूल गुरुवार और शुक्रवार यानी 19 और 20 दिसंबर को बंद रहेंगे। उत्तर प्रदेश के अलावा उत्तराखंड के भी कई जिलों में एहतियातन अगले दो दिनों के लिए सरकारी और गैर सरकारी सभी स्कूलों को बंद कर दिया गया है।

इससे पहले राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का तापमान बुधवार की सुबह 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। दिल्ली के साथ-साथ गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत, नोएडा और गाजियाबाद में भी लोगों ने जबरदस्त ठंड महसूस की थी। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की माने तो आने वाले कुछ दिनों में दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और पंजाब समेत पूरे उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में पारा और गिर सकता है। दिल्ली, पंजाब और हरियाणा और उत्तर प्रदेश में  ठिठुरन के साथ घना कोहरा भी रहेगा। वहीं, मौसम विभाग की माने तो आने वाले कुछ दिनों में कोहरा और बढ़ सकता है। न्यूनतम तापमान में और गिरावट आने का अनुमान है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1