news guidelines

अनलॉक 3.0 की जानिए नई गाइडलाइन

Unlock 3.0 के लिए एसओपी बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जाहिर है 31 जुलाई को अनलॉक-2 खत्म हो रहा है। सूत्रों के अनुसार Unlock 3.0 में सोशल डिस्टेन्सिंग के साथ सिनेमा हॉल खोला जा सकता है। सूचना प्रसारण मंत्रालय ने इस संबंध में गृह मंत्रालय को एक प्रस्ताव भेजा है। जिसमें एक अगस्त से सिनेमा हॉल खोलने की बात कही गई है।

इससे पहले सूचना प्रसारण मंत्रालय और सिनेमा हॉल मालिकों के बीच कई दौर की बैठक हुई थी। जिसके बाद सिनेमा हॉल मालिक, 50 फीसदी दर्शकों के साथ थियेटर शुरू करने को तैयार हो गए हैं। हालांकि मंत्रालय चाहता है कि शुरुआत में 25 फीसदी सीट के साथ सिनेमा हॉल खोले जाएं और नियमों का सख्ती से पालन हो।

इतना ही नहीं Unlock 3.0 में सिनेमा हॉल के साथ जिम भी खोला जा सकता है। सूत्रों की माने तो अभी स्कूल और मेट्रो को खोलने पर विचार नहीं किया गया है। वहीं राज्यों के लिए भी Unlock 3.0 में कुछ और ढील दी जा सकती है।

मार्च महीने में लगा था लॉकडाउन

Corona के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए मार्च महीने में पूरे देश में लॉकडाउन लगाया गया था। जो जून महीने तक चली। 30 जून को अनलॉक 1 के तहत Corona संकट के कारण लगाए गए लॉकडाउन में ढील दी गई थी। जिसमें आर्थिक प्रतिबंधों को खोला गया। उसके बाद एक जुलाई से अनलॉक-2 शुरू हुआ। जो 31 जुलाई को खत्म होने जा रहा है।

इससे पहले Unlock 3.0 को लेकर विचार विमर्श जारी है। इससे पहले माना जा रहा था कि इस बार स्कूल-कॉलेज खोलने पर विचार किया जा रहा है लेकिन पिछले कुछ दिनों में जिस रफ्तार से देश में Corona के मामले बढ़े हैं। उसको लेकर सरकार भी चिंतित है। इसलिए फिलहाल स्कूल-कॉलेज पर लगा प्रतिबंध जारी रह सकता है। हालांकि जिम को लेकर कहा जा रहा है कि कड़ी शर्तों के साथ इसे खोला जा सकता है।

पिछले कुछ दिनों में Coronavirus के मामले काफी तेजी से बढ़े हैं। प्रत्येक दिन लगभग 50 हजार मामले सामने आ रहे हैं। रविवार के आंकड़ों के अनुसार Corona के कुल मामले 13 लाख 85 हजार 522 हो गए हैं। हालांकि अब तक देश में 8,85,577 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 4,67,882 लोगों का इलाज चल रहा है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश में Coronavirus के 48,661 नए मामले सामने आए हैं। 705 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही मरने वालों की संख्या बढ़कर 32063 हो गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1