लंदन: स्ट्रेथेम में आतंकी हमला, कई घायल, पुलिस ने हमलावर को मार गिराया

लंदन में आतंकी हमले की घटना सामने आई है। दक्षिण लंदन के स्ट्रेथेम इलाके में एक शख्स ने लोगों पर चाकू से हमला कर दिया। इस घटना के बाद मौके पर पहुंची मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने हमलावर को मार गिराया। इस हमले में कई स्थानीय लोगों के घायल होने की खबर है। फिलहाल घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भार्ती कराया है।   

वहीं पुलिस का कहना है कि इस घटना पर कार्रवाई की जा रही है, साथ ही पुलिस ने स्ट्रीथम इलाके को फिलहाल पूरी तरह से बंद कर दिया है और लोगों से भी दूर रहने की सलाह दी गई  है। मैट्रोपोलिटिन पुलिस ने इसे आतंकी वारदात बताया है।

वहीं इस वारदात के बाद प्रधानमंत्री  बोरिस जोनसन ने ट्वीट कर कहा कि वो स्ट्रेथेम की इमरजेंसी सर्विस को धन्यवाद देते हैं, कि उन्होंने फैरन कार्रवाई करते हुए हमलावर को मार गिराया और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। इसके साथ ही लंदन के मेयर सादिक खान ने भी स्ट्रेथेम की इमरजेंसी सर्विस का धन्यवाद किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1