टोक्यो की तरफ बढ़ रहा हेगिबिस तूफान

जापान में शनिवार को आया शक्तिशाली तूफान हेगिबिस अब टोक्यो की ओर बढ़ चला है। इसके चलते तीस लाख लोगों को सुरक्षित स्थान पर जाने को कहा गया है। तूफान की वजह से एक व्यक्ति की मौत हो गई और पांच लोग घायल भी हुए हैं। हेगिबिस के प्रभाव से टोक्यो के आसपास के इलाकों में तेज बारिश भी हुई है। 24 घंटे में कांगावा क्षेत्र में 27.6 इंच बारिश दर्ज की गई। मौसम विशेषज्ञों ने टोक्यो व आसपास के इलाकों में भीषण बाढ़ व भूस्खलन की भी आशंका जताई है।

शनिवार को रग्बी विश्वकप के दो मैचों को भी रद करना पड़ा। मौसम वैज्ञानिकों की चेतावनी है कि हेगिबिस 1958 के बाद से अब तक राजधानी से टकराने वाला सबसे शक्तिशाली तूफान हो सकता है। 1958 में आए कानोगवा तूफान में हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी।

उद्योग मंत्रालय के अनुसार करीब 16 हजारों घरों की बिजली गुल है। तूफान की वजह से परिवहन और बिजली सेवाएं ज्यादा प्रभावित हुई हैं। हजार से ज्यादा उड़ानों को रद किया जा चुका और कई ट्रेनें निलंबित कर दी गई है। दुकानों व फैक्टि्रयों को भी बंद कर दिया गया है।

आपदा से संबंधित सूचनाएं प्रसारित करने के लिए देश के रक्षा मंत्रालय ने एक ट्विटर अकाउंट भी बनाया है। टोक्यो के पूर्व में स्थित चीबा इलाके में तेज हवा के चलते भारी तबाही हुई है। कई घरों की छत व दीवारों को नुकसान हुआ है। पिछले महीने आए फक्साई तूफान में यहां 30,000 घर या तो ढह गए थे या बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुए थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1