pune

नीट पेपर लीक मामले में दो और गिरफ्तारियां, सीबीआई के शिकंजे में लातूर के डॉक्टर और पुणे के कोचिंग शिक्षक

NEET-UG 2026 परीक्षा पेपर लीक मामले की जांच कर रही केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। जांच एजेंसी ने इस मामले में दो और मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अब तक इस मामले में कुल 13 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

गिरफ्तार आरोपियों में लातूर के डॉक्टर डॉ. मनोज शिरुरे शामिल है। CBI के मुताबिक, डॉ. शिरुरे ने तीन छात्रों को केमिस्ट्री के लीक प्रश्न दिलाने में अहम भूमिका निभाई। चौंकाने वाली बात यह है कि इन तीन छात्रों में एक आरोपी कोचिंग सेंटर संचालक का बेटा भी बताया गया है। जांच में सामने आया कि प्रश्न आरोपी पी. वी. कुलकर्णी से हासिल किए गए थे।

दूसरा गिरफ्तार आरोपी तेजस हर्षदकुमार शाह है, जो पुणे स्थित डॉ. अभंग प्रभु मेडिकल अकादमी (APMA) में फिजिक्स फैकल्टी है। आरोप है कि उसने गिरफ्तार आरोपी मनीषा हवालदार से NEET-UG 2026 के लीक फिजिक्स प्रश्न हासिल किए थे।

देशभर में 49 ठिकानों पर छापेमारी
CBI इस मामले की जड़ तक पहुंचने के लिए लगातार आक्रामक रुख अपनाए हुए है। अब तक देश के अलग-अलग राज्यों में 49 ठिकानों पर छापेमारी की जा चुकी है। छापे के दौरान केंद्रीय जांच एजेंसी ने अहम दस्तावेज, लैपटॉप और मोबाइल फोन जब्त किए हैं। जब्त किए गए सभी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज और दस्तावेजों को फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है, ताकि डिलीट किए गए डेटा और लीक के डिजिटल ट्रेल को रिकवर किया जा सके।

12 मई को दर्ज हुआ था मामला
गौरतलब है कि NEET-UG 2026 परीक्षा पर लीक की शिकायतों के बाद, शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग ने CBI को आधिकारिक शिकायत सौंपी थी। इस शिकायत के आधार पर CBI ने 12 मई को मामला दर्ज कर जांच अपने हाथ में ली थी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1