गाजियाबाद: दो बेटियों का मर्डर कर,दो पत्नियों के साथ 8वीं मंजिल से कूदे,सभी की मौत

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के इंदिरापुरम से एक सनसनी खबर सामने आई है। जहां एक शख्स और उसकी दो पत्नियों ने अपने बच्चों की हत्या कर मंगलवार सुबह आठवीं मंजिल से छलांग लगा दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस को फ्लैट से सुसाइड नोट मिला है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

घटना गाजियाबाद जिले के इंदिरापुरम के वैभव खंड में कृष्णा अपरा सोसाइटी की आठवीं मंजिल से दो महिला और एक पुरुष नीचे कूद गए। इनमें से एक महिला और पुरुष की मौत हो गई है। जबकि एक घायल है। बताया जा रहा है कि इन लोगों ने कूदने से पहले अपने दोनों बच्चों और पालतू बिल्ली की हत्या कर दी। पुलिस को फ्लैट के अंदर से दीवार पर सुसाइड नोट लिखा है। एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह कृष्णा अपरा सोसाइटी के फ्लैट नंबर ए-805 में रहने वाले युवक ने दो पत्नियों संग आठवीं मंजिल से छलांग लगा दी। इनमें से युवक और एक महिला की मौत हो गई।जबकि एक महिला घायल है। महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने बताया कि जानकारी जुटाने पर पता चला कि डेढ़ महीने पहले ये सभी यहां आए थे। फ्लैट को खोलने पर उसमें दो बच्चे और मृत मिले। दोनों बच्चों की उम्र 10 से 13 साल की है। एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि इन लोगों ने सुसाइड नोट दीवार पर रखा था। सुसाइड नोट में आर्थिक तंगी के कारण यह आत्महत्या की है। फिलहाल उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है।पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1