बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना एक बार फिर अपने मजेदार अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। इस बार ट्विंकल ने फोन पर अक्षय की ऐसी खिंचाई की कि करण जौहर और रवि किशन भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए।
दरअसल, अक्षय कुमार हाल ही में करण जौहर के चर्चित शो ‘कॉफी विद करण सीजन 9’ में भोजपुरी अभिनेता रवि किशन के साथ पहुंचे थे। शो के एक मजेदार सेगमेंट में करण ने अक्षय से किसी को फोन करके एक खास लाइन बुलवाने का चैलेंज दिया। अक्षय ने अपनी पत्नी ट्विंकल खन्ना को फोन लगा दिया।
फोन उठाते ही ट्विंकल ने अक्षय की सुबह छह बजे भजन बजाने और जोर-जोर से गाने की आदत पर शिकायत शुरू कर दी। उन्होंने मजाकिया अंदाज में अक्षय की तुलना भजन गायक अनूप जलोटा से कर दी। साथ ही बाथरूम का दरवाजा बंद रखने की नसीहत भी दे डाली।
इसके बाद जब ट्विंकल को पता चला कि अक्षय ‘कॉफी विद करण’ में बिना फीस लिए पहुंचे हैं, तो उन्होंने हैरानी जताते हुए कहा कि वह यह शो मुफ्त में कर रहे हैं। करण जौहर ने भी इस बातचीत में मजाकिया अंदाज में जवाब दिया। इस फोन कॉल का वीडियो अब सोशल मीडिया पर चर्चा में है।

