delhi high court

लालू परिवार को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ा झटका! IRCTC मामले में आरोप तय करने का आदेश बरकरार, सभी याचिकाएं खारिज

IRCTC होटल मामले में राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने लालू यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी और बेटे तेजस्वी यादव की याचिकाओं को खारिज करते हुए निचली अदालत के आरोप तय करने वाले आदेश को बरकरार रखा है।

26 नवंबर को जस्टिस स्वर्णा कांता शर्मा की पीठ ने साफ कहा कि सभी याचिकाएं खारिज की जाती हैं और आरोप तय करने का आदेश बरकरार रहेगा। परिवार ने निचली अदालत के 13 अक्टूबर 2025 के फैसले को चुनौती दी थी।

दरअसल, यह मामला उस समय का है जब लालू प्रसाद यादव केंद्र सरकार में रेल मंत्री थे। सीबीआई का आरोप है कि वर्ष 2004 से 2009 के बीच रांची और पुरी के दो रेलवे होटलों के संचालन का ठेका देने में गड़बड़ी की गई थी। जांच एजेंसी ने आरोप लगाया कि इसके बदले लालू परिवार से जुड़ी कंपनियों को जमीन का फायदा पहुंचाया गया।

इस मामले में लालू यादव पर भ्रष्टाचार, धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश के आरोप हैं, जबकि राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव पर धोखाधड़ी और साजिश के आरोप तय किए गए हैं। हालांकि, आरोप तय होना दोष साबित होना नहीं है। अब मामले की सुनवाई ट्रायल कोर्ट में आगे जारी रहेगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1