ट्रंप का बड़ा दावा: “इजरायल ने कभी युद्ध के लिए नहीं उकसाया, ईरान का अंजाम होगा हैरान करने वाला

Irna US War: Donald Trump ने ईरान को लेकर कड़ा रुख दिखाते हुए बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ईरान पर संभावित कार्रवाई का फैसला उन्होंने ने खुद लिया था, इसमें Israel की कोई भूमिका नहीं थी। ट्रंप के मुताबिक,ईरान तेजी से परमाणु हथियार बनाने के करीब पहुंच रहा था, जो वैश्विक सुरक्षा के लिए खतरा बन सकता था। उन्होंने 7 अक्टूबर को Hamas के हमले और उसके बाद बने हालात का जिक्र करते हुए ईरान को जिम्मेदार ठहराया। साथ ही चेतावनी दी अगर ईरानी नेतृत्व में समझदारी नहीं दिखाई, तो उनका हाल Venezuela जैसा हो सकता है।

ट्रंप ने ट्रुथ सोशल मीडिया पर पोस्ट से मचाया हड़कंप
Donald Trump ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर कहा कि ईरान के साथ संभावित टकराव का फैसला उन्होंने ने खुद लिया था और इसमें इजरायल की कोई भूमिका नहीं थी। उन्होंने 7 अक्टूबर की घटनाओं और अपने लंबे समय से चले आ रहे रुख का हवाला देते हुए कहा कि ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोकना जरूरी है। ट्रंप ने मीडिया और सर्वेक्षणों को “ फेक ” बताते हुए उनपर गलत जानकारी फैलाने का आरोप लगाया और 2020 के चुनाव को भी संदिग्ध करार दिया। साथ ही उन्होंने ने चेतावनी दी कि ईरानी नेतृत्व ने समझदारी नहीं दिखाई, तो देश को गंभीर परिणाम भुगतने पर सकते हैं, जबकि सही फैसले लेने पर ईरान का भविष्य समृद्ध हो सकता है।

ट्रंप ने क्यों इजरायल के कहने पर युद्ध शुरू न करने की सफाई?
डोनाल्ड ट्रंप पर अमेरिकी मीडिया और विपक्ष यह आरोप लगा रहे है कि उन्होंने israel के दबाव में युद्ध का फैसला लिया,जिसे Benjamin Netanyahu ने प्रभावित किया। वहीं ईरान भी लगातार दवा करता रहा है कि ट्रंप अमेरिकी टैक्स का पैसा इजरायल के हित में खर्च कर रहे हैं। इन आरोपों के बीच ट्रंप ने सोशल मीडिया पर सफाई देते कहा कि यह फैसला पूरी तरह उनका अपना था और उन्होंने किसी के कहने पर नहीं, बल्कि अपनी नीति और सोच के आधार पर यह कदम उठाया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1