गुजरात टाइटंस को पड़ा महंगा एक खिलाड़ी, तिलक वर्मा ने कर दिया खेल खत्म

क्रिकेट में मुकाबला भले ही दो टीमों के बीच होता है, लेकिन कई बार एक खिलाड़ी ही पूरी बाजी पलट देता है। ऐसा ही नजारा सोमवार को आईपीएल में मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच खेले गए मैच में देखने को मिला। इस मुकाबले में तिलक वर्मा ने शानदार शतक जड़ते हुए अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

तिलक वर्मा ने 45 बॉल पर बना दिए 101 रन
टी 20 क्रिकेट में आमतौर पर टॉप ऑडर बल्लेबाजों के पास शतक बनाने के ज्यादा मौके होते हैं, लेकिन तिलक वर्मा ने इस धारणा को गलत साबित के दिया। नंबर 5 पर बल्लेबाजी करने उतरे तिलक ने मुश्किल हालात में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिर्फ 45 गेंदों में नाबाद 101 रन ठोक दिए। उनकी इस विस्फोटक पारी में 8 चौंका और 7 छक्के शामिल रहे और स्ट्राइक रेट 224.44 का रहा। खास बात यह रही कि मुंबई का कोई अन्य बल्लेबाज अर्धशतक तक नहीं पहुंच सका, जबकि नमन धीर ने 45 रन बनाए। तिलक की दमदार पारी के सामने गुजरात टाइटंस की टीम बेबस नजर आई और मैच अपने नाम नहीं कर सकी।

गुजरात टाइटंस की टीम 99 रन पर ही आउट, नहीं खेल पाई पूरे 20 ओवर
200 रनो के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस की टीम पूरी तरह बिखर गई और सिर्फ 100 रन पर सिमट गईं। वॉशिंगटन सुंदर ने 17 गेंदों पर 26 रन बनाकर टीम के लिए सबसे ज्यादा योगदान दिया, लेकिन बाकी बल्लेबाज टिक नहीं सके। पूरी टीम 20 ओवर भी नहीं खेल पाई और 15.5 ओवर में ऑलआउट हो गई। इस करारी 99 रनों की हार से टीम को न सिर्फ दो अंक गवाने पड़े, बल्कि उसका नेट रन रेट भी बुरी तरह प्रभावित हुआ,जो आगे चलकर मुश्किल खड़ी कर सकता है।

मुंबई इंडियंस के लिए तिलक वर्मा ने किया कमाल
आईपीएल इतिहास में ऐसा देखने को मिला,जब मुंबई इंडियंस का एक खिलाड़ी ही विरोधी टीम पर भारी पड़ गया। तिलक वर्मा ने 101 रन बनाए, जबकि गुजरात टाइटंस को पूरी टीम सिर्फ 100 रन पर सिमट गई— GT टीम तिलक से एक रन पीछे रह गई। मुंबई के लिए यह अनोखा रिकॉर्ड पहले कभी नहीं बना था। हालांकि आईपीएल इतिहास में तिलक ऐसा कारनामा करने वाले नौवें खिलाड़ी बने। इससे पहले 2020 में केएल राहुल ने पंजाब किंग्स के लिए नाबाद 109 रन बनाकर आरसीबी को अकेले ही मात दी थी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1