राजा शिवाजी के ट्रेलर में चमका स्टारकिड, 10 साल में डेब्यू, सुपरस्टार खानदान का वारिस

Ritesh Deshmukh और Genelia D’Souza की जोड़ी सिर्फ फिल्मों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि असल जिंदगी में भी वे एक आदर्श कपल और माता-पिता के रूप में जानी जाती है। उनके बेटे रियान और राहिल अक्सर अपने संस्कारों की वजह से सुर्ख़ियों में रहते हैं, खासकर जब वे पैपराजी को हाथ जोड़कर नमस्ते करते नजर आते हैं। अब यह परिवार नई वजह से चर्चा में है, क्योंकि रितेश और जेनेलिया एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। खास बात यह है कि इस फिल्म में रितेश अभिनय के साथ-साथ निर्देशन की जिम्मेदारी भी निभा रहे हैं। वहीं उनके बेटे राहिल भी इसी फिल्म ‘राजा शिवाजी’ के जरिए एक्टिंग में डेब्यू करने जा रहे हैं, जिसकी झलक हाल ही में रिलीज हुए ट्रेलर में देखने को मिली है।

फिल्म ‘राजा शिवाजी’ से राहिल का डेब्यू
20 अप्रैल को रिलीज हुए फिल्म ‘राजा शिवाजी’ के ट्रेलर ने आते ही दर्शकों में खास उत्साह जगा दिया है। ट्रेलर की शुरूआत Riteish Deshmukh के 10 वर्षीय बेटे राहिल की दमदार झलक से होती है, जिसमें वह Chhatrapati Shivaji Maharaj के बचपन का किरदार निभाते नजर आते है। शुरुआती सीन में ‘स्वराज’ की बात करते राहिल दर्शकों को इतिहास के उस गौरवशाली दौर में ले जाते है। इसके बाद कहानी आगे बढ़ती है, जहां युवा से लेकर व्यस्क शिवाजी महराज के सफर को रितेश देशमुख पर्दे पर जीवंत करते हैं। यह फिल्म वीरता, अटूट विश्वास और स्वराज के सपने को एक भव्य ऐतिहासिक गया है।

फिल्म की विशाल स्टार कास्ट
‘राजा शिवाजी’ सिर्फ एक फिल्म नहीं , बल्कि सितारों से साजी एक भव्य प्रस्तुति है। Riteish Deshmukh जहां मुख्य भूमिका में नजर आएंगे, वहीं उनके साथ Sanjay Dutt, Abhishek Bachchan और Vidya Balan जैसे बड़े कलाकार भी अहम किरदार निभा रहे है। इसके अलावा Mahesh Manjrekar,Sachin Khedekar,Boman Irani, Bhagyashree, Fardeen Khan,Jitendra Joshi और Amole Gupte जैसी अनुभवी कलाकार फिल्म को और मजबूत बनाते हैं। खास बात यह है कि Genelia D’Souza भी इस प्रोजेक्ट में अहम भूमिका निभा रही हैं, जिससे यह फिल्म उनके परिवार के लिए और भी खास बन जाती है।

रिलीज डेट और ऐतिहासिक महत्व
Jio Studios की प्रस्तुति और मुंबई फ़िल्म कंपनी के बैनर तले बनी ‘राजा शिवाजी’ का निर्माण ज्योति देशपांडे और Genelia D’Souza ने किया है। फिल्म का संगीत मशहूर जोड़ी Ajay-Atul ने तैयार किया है, जो अपनी दमदार धुनों के लिए पहचाने जाते है। यह ऐतिहासिक फिल्म 1 मई 2026 को मराठी, हिंदी और तेलुगु भाषाओं में दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। खास बात यह है कि रिलीज के लिए ‘Maharashtra Day’ का दिन चुना गया है,जो फिल्म के विषय और इतिहास से गहरा जुड़ाव दर्शाता है।

कौन थे रितेश देशमुख के पिता?
Ritesh Deshmukh और उनके बेटे राहिल को एक ही ऐतिहासिक किरदार के अलग-अलग पड़ावों में देखना दर्शकों के लिए खास अनुभव साबित हो सकता है। रितेश का ताल्लुक एक राजनीतकि परिवार से था है—उनके पिता Vilasrao Deshmukh कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री थे। हाल ही फिल्म का ट्रेलर लॉन्च के दौरान रितेश अपने पिता को याद के भावुक हो गए, उर उन्हें रोता देख Genelia D’Souza भी अपनी भावनाएं नहीं रोक पाई।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1