आज से 25 जुलाई तक आकाश में एक साथ दिखेंगे ये 5 ग्रह, जानें इस अद्भुत नजारे का सकीट समय

अंतरिक्ष में ऐसी कई खगोलिय घटनाएं घटती हैं, जिसकी हम और आप कल्पना भी नहीं कर सकते। चंद्र ग्रहण और सूर्य ग्रहण के अलावा भी अंतरिक्ष में कई नए ग्रह बनते हैं तो कई ग्रह नष्ट भी होते हैं। हमारे सौर्यमंडल में मौजूद सभी ग्रह सूर्य का चक्कर लगाते हैं। ऐसे में कई बार अलग अलग विस्मयकारी नजारे आकाश में देखने को मिलते हैं। ऐसा ही एक अद्भुत नजारा आज आज सुबह अंतरिक्ष में दिखेगा, जो अबतक पहले नहीं देखा गया। दरअसल आज सुबह आकाश में चंद्रमा के साथ 5 अन्य ग्रह भी मौजूद रहेंगे। इस विस्मयकारी खगोलीय घटना को आसमान में आप बिना किसी टेलिस्कोप की मदद लिए नंगी आंखों से देख पाएंगे।

ये अद्भुत नजारा आज सुबह भारत में ये सूर्योदय से ठीक 40 मिनट पहले दिखेगा। इस दौरान बुध, शुक्र, बृहस्पति, शनि और चांद को आप एक साथ देख पाएंगे। वहीं आसमान में ये सारे ग्रह एक साथ करीब 45 मिनट तक दिखेंगे। इस अद्भुत नजारे को देखने के लिए आपको सूर्योदय से ठीक एक घंटे पहले जगना होगा और जब उस दौरान आप आसमान की तरफ देखेंगे तो एक साथ पांच ग्रह चमकते सितारे की तरह नजर आएंगे। इसके साथ ही 19 जुलाई से 25 जुलाई तक सूर्योदय से ठीक पहले आसमान में ये नजारा आप रोजाना देख सकते हैं।

इस विषय पर अध्ययनरत खगोलशास्त्री जेफ्री हंट का कहना है कि इस दौरान शुक्र उत्तरपूर्व में चमकता हुआ नजर आएगा। तो वहीं मंगल दक्षिण में अकेला चमकता हुआ दिखेगा। इसके साथ ही बृहस्पति और शनि दक्षिण पश्चिम दिशा में आपको दिखाई देंगे। खगोलशास्त्री के मुताबिक 4 ग्रह तो लोगों को खुली आंखों से दिख जाएंगे लेकिन बुध ग्रह को बिना टेलिस्कोप के आप नहीं देख सकते हैं। बुध, शुक्र, बृहस्पति, शनि और चांद ये 5 ग्रह आसमान में एक साथ दो साल पहले नजर आए थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1