TMC कार्यकर्ताओं पर हमले का आरोप, अधीर रंजन चौधरी पहुंचे चुनाव आयोग के दरवाजे!

Adhir Ranjan Chowdhury Attack: पश्चिम बंगाल की राजनीति में चुनावी हलचल के बीच Adhir Ranjan Chowdhury ने Election Commission of India से शिकायत की है। कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया है कि मुर्शिदाबाद के बहरामपुर विधानसभा क्षेत्र में प्रचार के दौरान मम्मता बनर्जी की पार्टी All India Trinamool Congress (TMC) के कार्यकर्ताओं ने उन पर हमला किया।

अधीर ने की दोषियों पर कार्रवाई की मांग
कांग्रेस नेता Adhir Ranjan Chowdhury ने कहा कि उन्होंने पहले ही स्थानीय प्रशासन को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जताई थी, लेकिन इसके बावजूद उन पर हमला हो गया। उन्होंने इस मामले की शिकायत Election Commission of India से करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की अधीर रंजन चौधरी का कहना है कि चुनाव के दौरान इस तरह की घटनाएं लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा पैदा करती हैं।

बहरामपुर में जनता के समर्थन का दावा
पश्चिम बंगाल के चुनावी माहौल को लेकर Adhir Ranjan Chowdhury ने दावा किया है कि बहरामपुर में इस बार जनता का रुख बदला हुआ दिखाई दे रहा है और उन्हें लोगों का अच्छा समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि इलाके के लोग के साथ उनका वर्षों पुराना मजबूत रिश्ता है, जो आज भी कायम है।

अधीर का TMC सरकार पर गंभीर आरोप
साथ ही Adhir Ranjan Chowdhury ने All India Trinamool Congress (TMC) सरकार पर विकास कार्यों में बाधा डालने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि उनके क्षेत्र में रेलवे से जुड़ी कई परियोजनाए लंबित हैं, क्योंकि सत्तारूढ़ दल उन्हें इसका श्रेय नहीं देना चाहता। अधीर ने आरोप लगाया कि पश्चिमी बंगाल सरकार राजनीतिक फायदे के लिए विकास कार्यों को रोक रही है।

बहरामपुर से कांग्रेस के उम्मीदवार हैं अधीर
बता दें कि Adhir Ranjan Chowdhury पांच बार सांसद रह चुके हैं और करीब 30 साल बाद विधानसभा चुनाव मैदान में उतरे हैं।Indian National Congress ने उन्हें बहरामपुर सीट से उम्मीदवार बनाया है, जहां उनका मुकाबला Bhartiya Janata Party (BJP) और All India Trinamool Congress (TMC) के प्रत्याशियों से है। पश्चिम बंगाल में चुनाव दो चरणों में 23 और 29 अप्रैल को मतदान के साथ सम्पन्न होंगे, जबकि नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1