पश्चिम बंगाल में एक टीएमसी कार्यकर्ता की कथित तौर पर जय श्री राम बोलने पर पिटाई कर दी गई. सूत्रों की माने तो जय श्री राम कहने पर पार्टी के कार्यकर्ता रणजीत मंडल की उसके साथियों ने ही पिटाई कर दी. घटना उत्तर 24 परगना जिले के बशीरहाट इलाके की है। पीड़ित घायल रणजीत मंडल सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता हैं और आरोपी भी तृणमूल कांग्रेस का ही कार्यकर्ता बताया जा रहा है पुलिस की माने तो मारपीट की ये घटना आपस में बातचीत के दौरान घटी। घायल टीएमसी कार्यकर्ता को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने अस्पताल से छुट्टी दे दी। पुलिस में मुकदमा दर्ज कर लिया है हालाकि आरोपी टीएमसी कार्यकर्ता की गिरफ्तारी अभी नहीं हुई है । आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव के समय से ही जय श्री राम के नारे पर घमासान मचा हुआ है. अभी तक ये संघर्ष तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच था. इन दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के बीच संघर्ष की खबरें आती थीं, लेकिन ये पहला मामला है जब जय श्री राम पर तृणमूल कांग्रेस के ही कार्यकर्ता आपस मे भिड़ गए हों।
Related Posts
वो पांच संकेत जो बता रहे हैं भारत की अर्थव्यवस्था की दशा
By
Editor desk
/ August 21, 2019 August 21, 2019
भारत ने दिया मुहतोड़ जवाब : पाकिस्तान की चौकियां तबाह, कई सैनिक मारे गए
By
Editor desk
/ August 21, 2019 August 21, 2019
क्या है चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ और क्या होगीं पावर
By
Beena Rai
/ August 21, 2019 August 21, 2019
राहत सामग्री बांटकर वापस लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, तीन की मौत
By
NVR24 DESK
/ August 21, 2019 August 21, 2019