महाराष्ट्र और हरियाणा में अब से कुछ ही देर बाद विधानसभा चुनाव के लिए मतदान कराए जाएंगे इसके साथ ही आज 17 राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश की 51 विधानसभा सीटों और 2 लोकसभा सीटों पर भी वोट डाले जाने हैं. महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में जहां एक तरफ बीजेपी-शिवसेना गठबंधन है, तो वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन है. यहां अलग-अलग दलों के 3,237 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं. सूबे में विधानसभा की 288 सीटों के लिए होने वाले चुनावों में कुछ हाई प्रोफाइल सीटों पर दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल सकता है. उधर आज हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों के लिए मतदान होना है. यहां बीजेपी और कांग्रेस के बीच मुख्य टक्कर देखने को मिल रही है. हालांकि जेजेपी, आम आदमी पार्टी और स्वराज इंडिया भी अपनी दावेदारी मजबूत बता रहे हैं, मतदान को देखते हुए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं।
Related Posts
वो पांच संकेत जो बता रहे हैं भारत की अर्थव्यवस्था की दशा
By
Editor desk
/ August 21, 2019 August 21, 2019
भारत ने दिया मुहतोड़ जवाब : पाकिस्तान की चौकियां तबाह, कई सैनिक मारे गए
By
Editor desk
/ August 21, 2019 August 21, 2019
क्या है चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ और क्या होगीं पावर
By
Beena Rai
/ August 21, 2019 August 21, 2019
राहत सामग्री बांटकर वापस लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, तीन की मौत
By
NVR24 DESK
/ August 21, 2019 August 21, 2019