तिलक वर्मा का T20 क्रिकेट में ऐतिहासिक धमाका, 5000 रन पूरे कर रचा ऐसा रिकॉर्ड जो पहले किसी ने नहीं बनाया!

रांची में भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में तिलक वर्मा का बल्ला जमकर चला। उन्होंने महज 18 गेंदों में नाबाद 44 रन की तूफानी पारी खेलकर टीम इंडिया को मजबूती दी। इस शानदार प्रदर्शन के साथ तिलक वर्मा ने टी20 क्रिकेट में एक खास उपलब्धि अपने नाम कर ली। उन्होंने इस फॉर्मेट में 5000 रन पूरे कर लिए हैं। खास बात यह है कि तिलक वर्मा टी20 क्रिकेट में 40 से ज्यादा की औसत और 140 से अधिक के स्ट्राइक रेट के साथ 5000 रन पूरे करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

तिलक ने 175वें टी20 मैच में पूरे किए 5000 टी20 रन
तिलक वर्मा टी20 क्रिकेट में एक बेहतरीन फिनिशर के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं और उन्होंने कई मौकों पर इस भूमिका को शानदार तरीके से निभाया है। उन्होंने अपने टी20 करियर के 175वें मैच में 5000 रन पूरे किए। इस दौरान तिलक ने 166 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 41.57 के औसत से कुल 5031 रन बनाए हैं। उनके नाम इस फॉर्मेट में 5 शतक और 30 अर्धशतक दर्ज हैं। वहीं, उनके स्ट्राइक रेट की बात करें तो यह 145.36 का रहा है, जो उनकी आक्रामक बल्लेबाजी को दर्शाता है।

कोहली को तिलक ने छोड़ा पीछे
टी20 क्रिकेट में 5000 रन पूरे करने के मामले में तिलक वर्मा ने विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है। भारतीय खिलाड़ियों में सबसे कम पारियों में इस मुकाम तक पहुंचने की सूची में तिलक अब पांचवें स्थान पर आ गए हैं। उन्होंने अपनी 166वीं पारी में 5000 रन पूरे किए, जबकि विराट कोहली को इस उपलब्धि तक पहुंचने के लिए 167 पारियां खेलनी पड़ी थीं। इस लिस्ट में केएल राहुल शीर्ष पर हैं, जिन्होंने महज 143 पारियों में टी20 क्रिकेट में अपने 5000 रन पूरे किए थे।

टी20 क्रिकेट में सबसे कम पारियों में 5000 रन पूरे करने वाले भारतीय खिलाड़ी
•केएल राहुल – 143 पारी
•रुतुराज गायकवाड – 145 पारी
•शुभमन गिल – 154 पारी
•अभिषेक शर्मा – 165 पारी
•तिलक वर्मा – 166 पारी
•विराट कोहली – 167 पारी

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1