परिसीमन बिल को लेकर देश की राजनीति में घमासान तेज हो गया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्र सरकार के प्रस्तावित परिसीमन बिल का विरोध करने का ऐलान किया है। खरगे का कहना है कि यह मुद्दा लोकतंत्र और राज्यों के प्रतिनिधित्व से जुड़ा हुआ है।
दरअसल, संसद के विशेष सत्र से पहले विपक्षी दलों ने अपनी रणनीति तैयार करनी शुरू कर दी है। 28 नवंबर को खरगे के आवास पर INDIA गठबंधन और अन्य विपक्षी दलों के नेताओं की बैठक बुलाई गई, जिसमें परिसीमन से जुड़े प्रस्तावों पर चर्चा की गई।
खरगे का कहना है कि विपक्ष महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं है, बल्कि इसे परिसीमन से जोड़ने के तरीके पर उसे आपत्ति है। कांग्रेस चाहती है कि महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मौजूदा लोकसभा सीटों के आधार पर लागू किया जाए।
वहीं, सरकार के प्रस्ताव में लोकसभा की सीटें बढ़ाने और परिसीमन के जरिए निर्वाचन क्षेत्रों की सीमाएं तय करने की बात शामिल है। अब 30 नवंबर से शुरू होने वाले संसद के विशेष सत्र में इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस होने की संभावना है। सभी की नजरें संसद की कार्यवाही पर टिकी हैं

