इस वक्त की बड़ी खबर ग्रेटर नोएडा से सामने आ रही है। यहां सूरजपुर थाना क्षेत्र स्थित कलेक्ट्रेट में स्थित डीएम ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। वहीं सूचना मिलने के बाद पुलिस बल ने सर्च अभियान शुरू कर दिया है। पुलिस के साथ बम स्कॉड की टीम भी डीएम ऑफिस पहुंची। वहीं बम डिस्पोजल स्क्वाड, फायर ब्रिगेड, डॉग स्क्वॉड के साथ डीएम कार्यालय पहुंचे। हालांकि इस दौरान कुछ भी बरामद नहीं हुआ। फिलहाल पुलिस की टीम उस ईमेल की जांच में जुटी है, जिससे यह सूचना मिली थी।

