Health Ministry

Covid-19 Vaccination : अब विदेश जाने वाले तीन महीने बाद ले सकते हैं सतर्कता डोज,केंद्र सरकार का फैसला

Covid-19 Vaccination : केंद्र सरकार ने शुक्रवार को कहा कि नौकरी, शिक्षा और कारोबार के मकसद से विदेश की यात्रा करने वाले लोग कोरोना (Corona) रोधी वैक्सीन (Vaccination) की दूसरी डोज लेने के 3 महीने बाद ही सतर्कता डोज ले सकते हैं। एक दिन पहले ही सरकार ने ऐसे लोगों के लिए सतर्कता डोज के लिए निर्धारित 9 महीने की प्रतीक्षा अवधि में ढील देने का एलान किया था।

राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों को भेजे पत्र में केंद्र सरकार ने कहा है कि इसके लिए कोविन पोर्टल पर आवश्यक प्रविधान कर दिया गया है। लोगों को वीजा जैसे दस्तावेज भी अपलोड करने की जरूरत नहीं होगी।


स्वास्थ्य मंत्रालय ने अतिरिक्त सचिव मनोहर अग्नानी (Manohar Agnani) ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय यात्रा करने वालों के लिए सतर्कता डोज की प्रतीक्षा अवधि कम करने की कई क्षेत्रों से मांग की जा रही थी। इसमें शिक्षा, रोजगार, खेल, कारोबार इत्यादि क्षेत्र शामिल हैं।

अग्नानी ने कहा कि राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों से इस बदलाव के बारे में ज्यादा से ज्यादा प्रचार करने का आग्रह किया गया है, ताकि लोगों को इसके बारे में जानकारी मिल सके। साथ ही इस बदलाव को लागू करने के लिए आवश्यक उपाय भी करने को कहा गया है।


देश में कोरोना के नए मामले तीन हजार से नीचे बरकरार

वहीं, दूसरी ओर देश में कोरोना (Corona) संक्रमण के दैनिक मामले 3 हजार से नीचे बने हुए हैं। सक्रिय मामलों में भी लगातार गिरावट जारी है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह 8 बजे अपडेट किए गए आंक़़डों के मुताबिक बीते 24 घंटे में 2,841 नए केस मिले और 9 लोगों की मौत हुई है। सक्रिय मामलों में 463 की गिरावट आई है और इनकी संख्या 18,604 पर आ गई है।

मरीजों के उबरने की दर 98.74 प्रतिशत और मृत्युदर 1.22 प्रतिशत बनी हुई है। दैनिक संक्रमण दर 0.58 % और साप्ताहिक संक्रमण दर 0.69 % है। कोविन पोर्टल के आंकडों के अनुसार कोरोना (Corona) रोधी वैक्सीन की अब तक 191 करोड़ से ज्यादा डोज लगाई जा चुकी हैं, जिनमें 100 करोड़ से अधिक पहली डोज शामिल है।

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1