अवैध खनन व आयकर हेराफेरी के आरोपी करोड़पति भी प्रत्याशी

झारखंड विधानसभा के लिए तीसरे चरण में होनेवाले चुनाव में अवैध खनन और टैक्स चोरी के आरोपी करोड़पति भी मैदान में हैं. सिर्फ रांची विधानसभा ही है जहाँ का कोई करोड़पति प्रत्याशी किसी मामले में आरोपी नहीं है.

तीसरे चरण में पड़नेवाली सभी 17 विधानसभा सीटों पर कोई न कोई, किसी न किसी राजनीतिक दल से जुड़े या निर्दलीय करोड़पति प्रत्याशी चुनाव मैदान में किस्मत आजमा रहे हैं. हजारीबाग विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा करोड़पति प्रत्याशी मैदान में हैं. तीसरे चरण के चुनावी मैदान में सर्वाधिक 56 करोड़पति प्रत्याशी ताल ठोंक रहे हैं. धनवार से निर्दलीय प्रत्याशी अनूप कुमार सोंथालिया पर आयकर विभाग की ओर से मुकदमा चल रहा है. इस निर्दलीय प्रत्याशी पर टैक्स में हेराफेरी करने का आरोप है.

मांडू विधानसभा क्षेत्र से आजसू के प्रत्याशी निर्मल महतो पर रंगदारी मांगने और कोयले की चोरी करने के आरोप में FIR दर्ज है.
आजसू के ही इचागढ़ के प्रत्याशी हरेलाल महतो पर अवैध खनन के आरोप में FIR दर्ज है. हजारीबाग से JVM की टिकट पर अपनी किस्मत आजमा रहे मुन्ना सिंह पर खनिजों की हेराफेरी के आरोप में खान अधिनियम के तहत मामला दर्ज है. तीसरे चरण के चुनाव मैदान में करोड़पति प्रत्याशियों में PHD, PG, LLB से नॉन मैट्रिक तक शामिल हैं.

एक नजर डालते हैं करोड़पतियों की कुंडली पर:-

नाम क्षेत्र उम्र दल अपराध संपत्ति शिक्षा

महुआ माजी रांची 54 JMM 00 3.09 करोड़ PG
सीपी सिंह रांची 63 BJP 00 4.05 करोड़ LLB
सुनील कुमार गुप्ता रांची 50 JVM 00 1.34 करोड़ स्नातक
अजय नाथ शाहदेव हटिया 49 कांग्रेस 00 12.73 करोड़ PG
एनुल हक हटिया 54 जदयू 01 1.67 करोड़ इंटर
नवीन जयसवाल हटिया 47 BJP 01 5.20 करोड़ इंटर
शोभा यादव हटिया 45 JVM 00 12.70 करोड़ स्नातक
राजेंद्र साहू हटिया 62 SVP 01 1.03 करोड़ PHD
रामजीत गंझू कांके 31 आजसू 01 1.55 करोड़ मैट्रिक
अशोक कुमार नाग कांके 44 जदयू 01 1.02 करोड़ PHD
रमेश हर्षधर कोडरमा 46 JVM 00 1.23 करोड़ स्नातक
नीरा यादव कोडरमा 48 BJP 00 3.65 करोड़ PHD
अमित कुमार कोडरमा 43 RJD 03 2.08 करोड़ LLB
शालिनी गुप्ता कोडरमा 35 आजसू 02 2.24 करोड़ PG
प्रदीप कुमार मेहता बरकठ्ठा 46 आजसू 04 3.43 करोड़ इंटर
मोहम्मद खालिद बरकठ्ठा 41 RJD 03 5.25 करोड़ स्नातक
मनोज कुमार यादव बरही 63 BJP 00 4.61 करोड़ स्नातक
निर्मल महतो मांडू 35 आजसू 07 3.23 करोड़ मैट्रिक
जयप्रकाश पटेल मांडू 37 BJP 02 3.62 करोड़ स्नातक
राम प्रकाश पटेल मांडू 47 JMM 00 3.00 करोड़ इंटर
दुष्यंत कुमार पटेल मांडू JDU 00 2.16 करोड़ LLB
रामचंद्र प्रसाद हजारीबाग 58 कांग्रेस 00 10.64 करोड़ DHMS
मनीष जायसवाल हजारीबाग 54 BJP 01 27.04 करोड़ स्नातक
नदीम खान हजारीबाग 29 AIMIM 01 1.21 करोड़ इंटर
उपेंद्र कुमार हजारीबाग 40 JDU 01 1.42 करोड़ स्नातक
मुकेश कुमार हजारीबाग 46 LJP 01 10.83 करोड़ इंटर
मुन्ना सिंह हजारीबाग 44 JVM 04 19.15 करोड़ इंटर
योगेश्वर महतो बेरमो 64 BJP 00 1.96 करोड़ मैट्रिक
राजेंद्र प्रसाद सिंह बेरमो 73 कांग्रेस 00 11.97 करोड़ इंटर
काशी नाथ सिंह बेरमो 55 आजसू 02 1.87 करोड़ इंटर
समीर कुमार दास बोरमो 44 BSP 00 1.07 करोड़ स्नातक
हरेलाल महतो इचागढ़ 46 आजसू 06 5.10 करोड़ इंटर

अवैध खनन के मामले:-
सबिता महतो इचागढ़ 45 JMM 00 3.77 करोड़ नौवीं पास
सुदेश महतो सिल्ली 44 आजसू 00 18.57 करोड़ पीजी
सीमा महतो सिल्ली 30 JMM 00 1.65 करोड़ स्नातक
राम कुमार पाहन खिजरी 47 BJP 00 1.83 करोड़ पीजी
रामधन बेदिया खिजरी 49 आजसू 00 1.86 करोड़ मैट्रिक
अंतु तिर्की खिजरी 51 JVM 01 2.66 करोड़ स्नातक
राजेश कच्छप खिजरी 41 कांग्रेस 00 2.28 करोड़ स्नातक
रामदेव सिंह भोक्ता सिमरिया 41 JVM 00 2.42 करोड़ स्नातक
किसुन कुमार दास सिमरिया 49 भाजपा 01 3.42 करोड़ स्नातक
रोशन लाल चौधरी बड़कागांव 54 आजसू 03 1.64 करोड़ स्नातक
प्रीतम सिंह बड़कागांव 40 एआइएमआइएम 00 1.10 करोड़ नॉन मैट्रिक
विनोद कुमार राणा बड़कागांव 37 JDU 00 10.49 करोड़ नौवीं पास
रणंजय कुमार रामगढ़ 50 भाजपा 01 5.82 करोड़ स्नातक
सुनीता चौधरी रामगढ़ 45 आजसू 00 1.25 करोड़ पीजी
अजीत कुमार रामगढ़ 38 निर्दलीय 00 1.05 करोड़ इंटर
अनुप कुमार सोंथालिया धनवार 44 निर्दलीय 02 7.97 करोड़
लक्ष्मण प्रसाद सिंह धनवार 63 BJP 3.74 करोड़ स्नातक
मोहम्मद दानिश धनवार 34 एआइएमआइएम 00 5.56 करोड़ आठवीं पास
बाबू लाल मरांडी धनवार 64 झाविमो 09 1.11 करोड़ स्नातक
राजकुमार यादव धनवार 46 माले 04 1.33 करोड़ मैट्रिक
लक्ष्मण कुमार नायक गोमिया 43 भाजपा 02 1.68 करोड़ स्नातक
लंबोदर महतो गोमिया 53 आजसू 00 1.94 करोड़ एमबीए
गौतम तिवारी गोमिया 39 झाविमो 00 2.16 करोड़ स्नातक
बबिता देवी गोमिया 41 झामुमो 00 1.22 करोड़ छठी पास

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1