Terror Attack

Terror Attack: पाकिस्तान के कराची में पुलिस मुख्यालय पर आतंकी हमला, 8 से 10 आतंकियों ने की गोलीबारी

Terror Attack: पाकिस्तान (Pakistan) के कराची में पुलिस मुख्यालय पर शुक्रवार को आतंकी हमला हुआ। कराची के शरिया फैसल स्थित पुलिस मुख्यालय पर आतंकियों ने गोलियां चलाईं। पाकिस्तान (Pakistan) के स्थानीय न्यूज चैनल के मुताबिक, पुलिस कार्यालय के अंदर कम से कम 8-10 आतंकियों ने गोलियां चलाई, जिसको सुरक्षाबलों ने जवाब दिया।

कराची में पुलिस मुख्यालय पर आतंकी हमला
सिंध की प्रांतीय सरकार के प्रवक्ता मुर्तजा वहाब ने कहा कि हथियारबंद लोगों ने शुक्रवार को दक्षिणी पाकिस्तानी शहर कराची में पुलिस स्टेशन पर हमला किया। प्रवक्ता ने बताया कि वह फिलहाल और अधिक जानकारी नहीं दे सकते हैं।
आठ से 10 आतंकियों ने की गोलीबारी
स्थानीय मीडिया ने बताया कि हथियारबंद लोगों ने पुलिस स्टेशन पर हमला किया और शहर के मुख्य मार्ग के पास स्थित परिसर के बाहर भारी गोलीबारी और कुछ विस्फोट की आवाज सुनाई दी थी। स्थानीय मीडिया ने बताया कि 8 से 10 हमलावर थे।

किसी के हताहत होने की खबर नहीं
शुरुआती जानकारी के अनुसार, किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है, लेकिन शहर के पुलिस प्रमुख जावेद आलम ओधो ने पुष्टि की कि हमला जारी है और कहा कि पुलिस और अर्धसैनिक बल जवाब दे रहे हैं। पुलिस प्रमुख ने कहा कि यह स्पष्ट नहीं है कि पुलिस मुख्यालय पर हमले के पीछे कौन था।
किसी समूह ने अभी तक नहीं ली है जिम्मेदारी
बता दें कि अभी तक किसी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। पाकिस्तान (Pakistan) में नवंबर के बाद से आतंकी हमलों में वृद्धि हुई है, जब पाकिस्तानी तालिबान ने सरकार के साथ एक महीने के संघर्ष विराम को खत्म कर दिया था।

पाकिस्तान (Pakistan) का प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान एक अलग समूह है, लेकिन अफगानिस्तान (Afghanistan) में तालिबान के सहयोगी हैं, जिन्होंने एक साल से अधिक समय पहले अमेरिका और नाटो सैनिकों के पीछे हटने के बाद वहां सत्ता पर कब्जा कर लिया था। अफगानिस्तान (Afghanistan) में तालिबान के अधिग्रहण ने पाकिस्तानी आतंकियों का हौसला बढ़ाया है, जिनके शीर्ष नेता और लड़ाके सीमा पार छिपे हुए हैं।

दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1 Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan | शाहरुख की पठान के साथ सलमान के टीजर की टक्कर, पोस्टर रिवील 200करोड़ की ठगी के आरोपी सुकेश ने जैकलीन के बाद नूरा फतेही को बताया गर्लफ्रैंड, दिए महँगे गिफ्ट #noorafatehi #jaqlein #sukesh