CM Nitish Kumar

नीतीश नहीं तेजस्वी की सरकार- उपेंद्र कुशवाहा

राज्य मंत्रिमंडल के विस्तार सहित अन्य मुद्दे पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) के स्तर पर इन दिनों लगातार दिए जा रहे बयानों से लगता है कि वर्तमान समय में नीतीश उपमुख्यमंत्री (CM Nitish Kumar) बनकर रह गए हैं।

सही मायने में मुख्यमंत्री का कार्य उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव कर रहे हैं। जदयू संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व केन्द्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने शुक्रवार को महुआ में उक्त बातें कहीं।
महुआ के सिंघाड़ा दक्षिणी पंचायत में एक निजी कार्यक्रम में भाग लेने आए कुशवाहा ने कहा कि पार्टी की मजबूती को लेकर 19 एवं 20 फरवरी को पटना में उन्होंने बैठक बुलाई है।

बैठक में पार्टी की मजबूती पर चर्चा की जाएगी। कुशवाहा ने कहा कि बिहार में मंत्रिमंडल का विस्तार हो या अन्य नीतिगत निर्णय हो, वर्तमान समय में मुख्यमंत्री के बदले उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ही काम कर रहे हैं।
कुशवाहा ने कहा कि इसकी चर्चा वे पहले भी करते थे तथा अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के स्तर पर खुलेआम इसकी चर्चा किए जाने से यह बात साफ-साफ हो गई है कि राजद के साथ एक डील हुई है।

कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के साथ हुई डील के के तहत ही तेजस्वी यादव कार्य कर रहे हैं। कुशवाहा ने कहा कि वे जदयू में हैं तथा जदयू में ही रहेंगे।
पार्टी की मजबूती के उद्देश्य से ही पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ पटना में बैठक कर रहे हैं। कहा कि इस बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय पार्टी के हितों को ध्यान में रखकर लिए जाएंगे।

कुशवाहा के साथ पार्टी के ज्वाला प्रसाद सिंह, प्रो. सरोज कुमार सिंह लाला, अकिलदेव सिंह, कमलदेव सिंह, उमेश कुशवाहा, गनौर सिंह, रमेश पासवान, दुखहरण सिंह सहित अन्य शामिल थे।

जदयू नेता उपेंद्र कुशवाहा ने शुक्रवार को कहा कि बिहार को भयावह स्थिति से उबारने का क्रेडिट मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) को जाता है। लोगों को 15 वर्षों के खौफ से बाहर किया। विकास का काम भी खूब किया उन्होंने।

सब कुछ ठीक चल रहा था, जब नीतीश कुमार (Nitish Kumar) खुद से निर्णय ले रहे थे। वहीं, जब उनके इर्द-गिर्द के चार लोगों के मन से जब काम होने लगा तो स्थिति बिगड़ गई।
संघर्ष में कभी साथ नहीं छोड़ा: कुशवाहा
हम लोगों का सीना गर्व से चौड़ा हो गया। हमारे बारे में लोग कहते हैं कि हम इधर-उधर करते रहते हैं। पर ऐसा कहने वाले लोगों को यह मालूम होना चाहिए कि उपेंद्र कुशवाहा ने संघर्ष में कभी साथ नहीं छोड़ा। सुख में ही अलग हुए हैं।

आज बहुत से ऐसे लोग हैं जिनका संघर्ष के दिनों में कोई अता-पता नहीं था और मुझ पर बोल रहे। नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को अति पिछड़ा व लव-कुश समाज का चेहरा देखना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता हिमांशु पटेल ने की।

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1