टाटा ग्रुप के इस अधिकारी की सैलरी उड़ाएगी होश, सालभर में मिले ₹28 करोड़

Tata Consultancy Services ने अपनी नई वार्षिक रिपोर्ट में बताया है कि कंपनी के CEO और MD K. Krithivasan को वित्त वर्ष 2025-26 में करीब 28 करोड़ रुपये का सैलरी पैकेज मिला। यह पैकेज पिछले साल के मुकाबले 6.3 फीसदी अधिक है। वहीं, N. Chandrasekaran ने पूरे साल कंपनी से कोई कमीशन नहीं लिया और सिर्फ 4.2 लाख रुपये मीटिंग फीस के तौर पर प्राप्त किए।

कृतिवासन को प्रदर्शन-आधारित कमीशन के रूप में मिले 25 करोड़ रूपये
Tata Consultancy Services की वार्षिक रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी के चेयरमैन N. Chandrasekaran ने नीति के तहत किसी भी तरह का कमीशन नहीं लिया। वहीं, CEO K. Krithivasan को वित्त वर्ष 2025-26 में कुल 28 करोड़ रुपये का पैकेज मिला, जिसमें 1.67 करोड़ रुपये बेसिक सैलरी, 1.43 करोड़ रुपये भत्ते और सुविधाएं, जबकि करीब 25 करोड़ रुपये प्रदर्शन आधारित कमीशन के रूप में शामिल थे। रिपोर्ट के अनुसार, कृतिवासन की सैलरी कंपनी कर्मचारियों की औसत आय से 332.8 गुना अधिक रही। साथ ही, इस दौरान कर्मचारियों की औसत सैलरी में 5.1 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

वित्त वर्ष 2025-26 में कैसा रहा टीसीएस का वित्तीय प्रदर्शन
Tata Consultancy Services में वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान भारत में जूनियर और मिड लेवल कर्मचारियों की औसत सालाना सैलरी में 4.5% से 7% तक बढ़ोतरी दर्ज की गई, जबकि बेहतर प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को डबल डिजिट इंक्रीमेंट मिला। कंपनी के वित्तीय नतीजों की बात करें तो चौथी तिमाही में टीसीएस का नेट प्रॉफिट 12.22% बढ़कर 13,718 करोड़ रुपये पहुंच गया। वहीं पूरे वित्त वर्ष में कंपनी का मुनाफा 1.35% की बढ़त के साथ 49,210 करोड़ रुपये रहा। इसके अलावा, चौथी तिमाही में कंपनी का ऑपरेशनल रेवेन्यू 9.64% बढ़कर 70,698 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पूरे साल का राजस्व 4.58% की वृद्धि के साथ 2.67 लाख करोड़ रुपये दर्ज किया गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1