T20 World Cup 2026 Super-8

T20 World Cup 2026 Super-8: टीम इंडिया के लिए बड़ा खतरा, T20 World Cup में 17 साल बाद हुआ कुछ ऐसा

T20 World Cup 2026 Super-8: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया के लिए सुपर-8 राउंड एक बड़ी चुनौती साबित होने वाला है. 21 फरवरी से शुरू होने वाले इस राउंड में भारतीय टीम ग्रुप 1 में साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे जैसी मजबूत टीमों के साथ है. ये चारों टीमें ग्रुप स्टेज में अजेय रहीं और टॉप पर रहकर आगे बढ़ी हैं, जिससे यह ग्रुप ‘ग्रुप ऑफ डेथ’ बन गया है. इसके साथ-साथ टूर्नामेंट का 17 साल पुराना एक संयोग भी टीम इंडिया के लिए खतरे की घंटी बन गया है.

T20 वर्ल्ड कप में 17 साल बाद हुआ ऐसा
दरअसल, टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में ऐसा सिर्फ दूसरी बार हो रहा है जब भारत, साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज की टीमें सुपर-8 राउंड में एक ही ग्रुप में हैं. पिछली बार यह स्थिति 2009 में बनी थी, जब भारत के साथ साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज और इंग्लैंड की टीमें थीं. उस समय टीम इंडिया ने तीनों मैच गंवाए थे. वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय टीम को 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था. साउथ अफ्रीका ने 12 रन से और इंग्लैंड से 3 रन से बाजी मारी थी. यह भारत के लिए एक बड़ा झटका था, क्योंकि वह टूर्नामेंट से जल्दी बाहर हो गई थी.

अब 17 साल बाद फिर से ऐसी स्थिति बनी है, जहां ये तीन मजबूत टीमें एक ग्रुप में हैं, लेकिन इस बार जिम्बाब्वे की मौजूदगी ने इसे और खतरनाक बना दिया है. जिम्बाब्वे ने ग्रुप स्टेज में ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका जैसी बड़ी टीमों को हराकर सबको चौंका दिया है और वे भी अजेय हैं. सिकंदर रजा की कप्तानी में यह टीम आत्मविश्वास से भरी हुई है और बड़े उलटफेर करने की क्षमता रखती है. जो इस राउंड में इन तीनों टीमों के लिए एक बड़ा खतरा साबित हो सकती है.

हर मैच करो या मरो जैसा
भारत के लिए सबसे बड़ा खतरा यही ग्रुप है, क्योंकि सिर्फ टॉप-2 टीमें ही सेमीफाइनल में पहुंचेंगी. यहां हर मैच करो या मरो वाला होगा. भारत का पहला मैच 22 फरवरी को अहमदाबाद में साउथ अफ्रीका के खिलाफ है. उसके बाद 26 फरवरी को चेन्नई में जिम्बाब्वे और 1 मार्च को कोलकाता में वेस्टइंडीज से भिड़ंत होगी. ऐसे में सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम को पिछले प्रदर्शन को दोहराने से बचना होगा और लगातार जीत का सिलसिला जारी रखना होगा.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1