Family filed a case

सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के खिलाफ दर्ज कराई एफआइआर

पटना- अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के मामले में मंगलवार को नया मोड़ आ गया। पटना के राजीव नगर थाने में Sushant Singh rajput के पिता केके सिंह ने अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। प्राथमिकी 2 दिन पहले रविवार को दर्ज कराई गई है। Sushant के पिता ने रिया पर प्यार में Sushant को फंसाकर उसके पैसे निकालने और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया गया है। केस दर्ज होने के बाद SSP उपेंद्र कुमार शर्मा ने जांच के लिए 4 सदस्यीय टीम का गठन किया है। पटना पुलिस की टीम मुंबई के लिए रवाना हो गई है। टीम में 2 इंस्पेक्टर और 2 दारोगा शामिल हैं।

रिया की वजह से सुशांत ने की आत्महत्या

मिली जानकारी के अनुसार राजीव नगर के थानेदार निशांत सिंह को केस का अनुसंधानकर्ता बनाया गया है। पटना पुलिस टीम में इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर के साथ इंस्पेक्टर मो. कैसर आलम, मनोरंजन भारती और एक अन्य इंस्पेक्टर शामिल हैं। बताया जाता है कि FIR दर्ज होने के बाद बिहार पुलिस मामले की छानबीन करने के लिए मुंबई पहुंच गई है। पिता ने प्राथमिकी में रिया पर प्यार में सुशांत को फंसाकर उसके पैसे निकालने और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि रिया चक्रवर्ती की वजह से ही सुशांत ने आत्महत्या की है।

रिया ने परिवार से कर दिया था अलग

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राजीव नगर थाने में रिया चक्रवर्ती के ऊपर Sushant के पिता ने कई सनसनी खेज आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि रिया ने मेरे बेटे को पूरी तरह से अपने कब्जे में कर लिया था। उसकी वजह से Sushant परिवार से अलग रहने लगा था। रिया की नजर Sushant के पैसे पर थी। वो उसके बैंक अकाउंट की देख-रेख भी किया करती थी। पिता ने आरोप लगाया है कि रिया ने Sushant से काफी पैसे ले रखे थे। इसी को लेकर उसने Sushant पर आत्महत्या करने का दबाव बनाया। जिसके बाद Sushant ने मुंबई में खुदकुशी कर ली।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1