Surya Grahan Time 2022

Surya Grahan2022: आज साल 2022 का पहला सूर्य ग्रहण -जानें ग्रहण लगने का सही समय, और किन राशि के लिए रहेगा शुभ

Surya Grahan2022: साल 2022 का पहला सूर्य ग्रहण (Surya Grahan 2022) आज 30 अप्रैल को लगने वाला है। साल का पहला सूर्य ग्रहण धार्मिक दृष्टिकोण से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। यह सूर्य ग्रहण (Surya Grahan) आंशिक होगा। इसके साथ ही यह भारत में नजर नहीं आने वाला है। खगोलशास्त्रियों के अनुसार, शनिवार और रविवार की मध्यरात्रि 12 बजकर 15 मिनट से शुरू होने वाला सूर्य ग्रहण (Surya Grahan) रविवार सुबह 4 बजकर 8 मिनट तक रहेगा। दक्षिण अमेरिका के दक्षिण-पश्चिमी भाग, प्रशांत महासागर, अटलांटिक और दक्षिणी ध्रुव लोग इस सूर्य ग्रहण को देख सकेंगे।

वृषभ राशि के लिए शुभ रहेगा सूर्य ग्रहण
वृषभ राशि के लिए यह सूर्य ग्रहण (Surya Grahan) शुभ होने वाला है। आर्थिक स्थिति में सुधार आने की संभावना रहेगी। कई काम बनेंगे। इस दौरान की यात्रा भी शुभ होगी। धन लाभ होने की संभावना है, बिजनेस वाले जातकों के लिए भी यह गोचर शुभ रहने वाला है।

इस वर्ष लगेंगे चार ग्रहण
इस वर्ष चार ग्रहण लगेंगे। दो सूर्य ग्रहण (Surya Grahan) दो चंद्र ग्रहण हैं। पहला सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल की आधी रात्रि को लगेगा। दूसरा सूर्य ग्रहण (Surya Grahan) 25 अक्टूबर 2022 को लगेगा। पहला चंद्र ग्रहण 16 मई और दूसरा आठ नवंबर को होगा।

सूर्य ग्रहण पर क्या कहते हैं ज्योतिष शास्त्र
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य पिता और आत्मा के कारक माने गए हैं। सूर्य पर जब ग्रहण की स्थिति बनती है तो इसे शुभ नहीं माना जाता है। मान्यता है कि जब सूर्य ग्रहण (Surya Grahan) लगता है तो ये पीड़ित हो जाते हैं और शुभ फलों में कमी आ जाती है।

आंशिक सूर्यग्रहण में सूर्य को आंशिक रूप से ढक देता है चंद्रमा
चंद्रमा जब सूर्य को आंशिक रूप से ढकता है तो इसे आंशिक सूर्य ग्रहण कते हैं। इस दौरान सूर्य एक अंगूठी की तरह दिखने लगता है, जिसे वलयाकार सूर्य ग्रहण कहते हैं।

चार राशियों पर जरूर पड़ेगा इसका प्रभाव
वर्ष 2022 का पहला सूर्य ग्रहण (Surya Grahan) भारत में यह भले ही दिखाई न दे और सूतक काल भी न हो, लेकिन राशियों पर इसका प्रभाव जरूर पड़ेगा। 4 राशियों के लिए ये खास फलदायी होगा। इनमें वृषभ, कर्क, तुला और धनु राशि शामिल है।

सूर्य ग्रहण का महत्व
हिन्दू धर्म व वैदिक ज्योतिष में सूर्य ग्रहण को बेहद अहम माना गया है। वेदों में सूर्य को जगत की आत्मा कहा गया है और सूर्य के प्रकाश के बिना इस धरती पर जीवन संभव नहीं है। इस वर्ष दो सूर्य ग्रहण लगेंगे। इनमें पहला आंशिक सूर्य ग्रहण (Surya Grahan) 30 अप्रैल को और दूसरा 25 अक्टूबर को घटित होगा।

यहां रहेगा सूर्य ग्रहण का असर
आंशिक सूर्य ग्रहण चिली, अर्जेंटीना, उरुग्वे के अधिकांश हिस्सों, पश्चिमी पराग्वे, दक्षिण-पश्चिमी बोलीविया, दक्षिण-पूर्वी पेरू और दक्षिण-पश्चिमी ब्राजील के एक छोटे-से क्षेत्र सहित दक्षिण अमेरिका के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा। साथ ही सूर्य ग्रहण (Surya Grahan) अंटार्कटिका के कुछ हिस्सों तथा अटलांटिक महासागर में फाकलैंड द्वीप समूह सहित दक्षिण अमेरिका के दक्षिणपूर्वी तट के साथ-साथ दक्षिण प्रशांत और दक्षिणी महासागर में भी ग्रहण दिखाई देगा।

गर्भवती महिलाएं रखें विशेष ध्‍यान
ज्योतिषियों के अनुसार इस बार का सूर्यग्रहण, एक छाया ग्रहण यानी आंशिक सूर्यग्रहण (Surya Grahan) होगा। इसका कोई खास असर देखने को नहीं मिलेगा। हालांकि, इस दौरान गर्भवती महिलाओं को सबसे अधिक सावधानियां बरतने की जरूरत है। सूर्यग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को अपने पास किसी प्रकार का धारदार हथ‍ियार नहीं रखना चाहिए। जैसे चाकू आदि। साथ ही ग्रहण के दौरान ज्‍यादा से ज्‍यादा मंत्र का जाप भी करना चाहिए। ग्रहण की समाप्‍त‍ि के बाद स्‍नान और दान दोनों का विशेष महत्‍व है। इससे ग्रहण का दुष्‍प्रभाव कम होता है।

मंदिरों के कपाट नहीं होंगे बंद
वर्ष के पहले सूर्य ग्रहण (Surya Grahan) का आंशिक असर होने के चलते मंदिरों के कपाट खुले रहेंगे। यह समय देवी-देवताओं के विश्राम का होता है। जिसके चलते श्रद्धालु अवधि में देवी-देवताओं के दर्शन समय के मुताबिक ही कर सकेंगे।

अक्टूबर में लगेगा साल का दूसरा सूर्य ग्रहण
साल 2022 का दूसरा सूर्य ग्रहण (Surya Grahan) 25 अक्टूबर को लगेगा। इस दिन मंगलवार है। साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर की शाम 4 बजकर 29 मिनट से लगेगा और शाम को 5 बजकर 42 मिनट तक रहेगा।

अमावस्‍या के दिन पड़ रहा साल का पहला सूर्यग्रहण
साल 2022 का पहला सूर्य ग्रहण (Surya Grahan) अमावस्‍या के दिन लग रहा है। इस दिन शनिवार भी है, ऐसे में शनिवार के दिन पड़ने वाली अमावस्‍या को शनिचरी अमावस्‍या भी कहा जाता है।

कब शुरू होगा सूर्य ग्रहण
वर्ष 2022 का पहला सूर्य ग्रहण (Surya Grahan) 30 अप्रैल (शनिवार) और 1 मई (रविवार) के बीच लगेगा। यह ग्रहण मध्यरात्रि 12 बजकर 15 मिनट से शुरू होगा। इसके बाद सूर्य ग्रहण सुबह 4 बजकर 8 मिनट समाप्त होगा।

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1