Next Prime Minister: तो यह होंगे नरेंद्र मोदी के बाद अगले प्रधानमंत्री? सर्वे में लोगों ने खुलकर बताया

हाल ही में हुए एक सर्वे से ये बात पता चली है कि अगर अभी चुनाव हो जाएं तो BJP फिर से बहुमत के साथ सत्ता में आ जाएगी। ये भी पता चल चुका है कि सबसे लोकप्रिय PM नरेंद्र मोदी ही हैं, लेकिन क्या आपको ये पता है कि लोग नरेंद्र मोदी के बाद किसे PM देखना चाहते हैं। इंडिया टुडे और कार्वी इनसाइट्स के ‘मूड ऑफ द नेशन’ सर्वे के मुताबिक लोग अगले PM के तौर पर योगी आदित्यनाथ को देखना चाहते हैं। इस सर्वे को 3 जनवरी से 13 जनवरी 2021 के बीच कल 12,232 लोगों के बीच किया गया। इसमें 67% ग्रामीण आबादी और 33% शहरी आबादी शामिल है।

वैसे तो अभी भी अधिकतर लोग यही चाहते हैं कि PM मोदी ही देश के अगले PM बनें, लेकिन उनके बाद दूसरे नंबर पर हैं योगी आदित्यनाथ। 38% लोग चाहते हैं कि अगले PM भी मोदी ही हों। वहीं मोदी के बाद दूसरे नेता के तौर पर 10% लोग योगी आदित्यनाथ को PM देखना चाहते हैं, जबकि 8% लोग केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को अगला PM देखना चाहते हैं। इससे साफ है कि योगी आदित्यनाथ की लोकप्रियता बढ़ गई है।

अगर सर्वे की बात करें तो 7% लोग राहुल गांधी को अगला PM देखना चाहते हैं। वहीं 5% लोगों की पसंद हैं अरविंद केजरीवाल। सोनिया गांधी और ममता बनर्जी को 4-4% लोग PM की कुर्सी पर देखना चाहते हैं। प्रियंका गांधी की बात करें तो 3% लोग चाहते हैं कि वह PM बनें। राजनाथ सिंह को भी 3% लोग PM देखना चाहते हैं। वहीं मायावती, अखिलेश यादव, शरद पवार, उद्धव ठाकरे, नीतीश कुमार और नितिन गडकरी को 2-2% लोग ही अगले PM के तौर पर देखना चाहते हैं।

अभी लोकसभा चुनाव होने की सूरत में 543 लोकसभा सीटों में से PM मोदी के नेतृत्व वाले NDA को 43% वोटों के साथ 321 सीटें मिल सकती हैं। वहीं सिर्फ BJP को ही 37% वोटों के साथ 291 सीटें मिलने की संभावना है। UPA को 27% वोटों के साथ 93 सीटें मिल सकती हैं, जबकि सिर्फ कांग्रेस को महज 19% वोटों के साथ सिर्फ 51 सीटों पर ही संतोष करना पड़ सकता है। वहीं अन्य दलों को 30% वोटों के साथ 129 सीटें मिल सकती हैं।

इस सर्वे में लोगों से ये भी पूछा गया कि उनका फेवरेट CM कौन है। देश की जनता में सबसे अधिक 25% लोगों ने यूपी के CM योगी आदित्यनाथ को अपना फेवरेट CM बताया। लोगों ने माना है कि वह अच्छा काम कर रहे हैं। वहीं दूसरे नंबर पर हैं दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल, जिन्हें 14% लोगों ने बेस्ट CM माना है। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी, जो 8% लोगों को पसंद हैं।

अभी के सर्वे के अनुसार तो ये खिताब PM मोदी को ही मिला है। करीब 38% लोगों ने माना है कि PM मोदी अभी तक के सबसे अच्छे PM हैं। वहीं 18% लोगों ने अटल बिहारी को सबसे अच्छा PM माना है। करीब 11% लोग मानते हैं कि इंदिरा गांधी सबसे अच्छी PM थीं, जबकि जवाहर लाल नेहरू को करीब 8% लोग सबसे अच्छा PM मानते हैं।

सर्वे में ये भी जानना चाहा कि PM मोदी का कौन सा मंत्री लोगों को सबसे अधिक पसंद है। जब लोगों से इस बारे में पूछा गया तो सबसे अधिक 39% लोगों ने अमित शाह के काम को नंबर-1 कहते हुए उन्हें मोदी सरकार का सबसे अच्छा मंत्री माना है। 14% लोगों को राजनाथ सिंह, 10% लोगों को नितिन गडकरी और 8% लोगों को निर्मला सीतारमण सबसे अच्छी मंत्री लगी हैं।

इस सर्वे में कोरोना काल में PM मोदी के काम को 23% लोगों ने आउटस्टैंडिंग कहा है। वहीं 50% ऐसे लोग हैं, जिन्हें PM मोदी का काम अच्छा लगा है। वहीं 18% लोगों ने PM के काम को औसत बताया। इतना ही नहीं, 7% ऐसे लोग भी हैं, जिन्होंने PM मोदी के काम को खराब बताया और 2% ने उनके काम को बहुत खराब की कैटेगरी में रखा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1