राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, ट्रस्ट को देना होगा जवाब

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को अहम सुनवाई करते हुए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को नोटिस जारी किया। चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ ने उत्तर प्रदेश सरकार से एसआईटी जांच की प्रगति पर स्टेटस रिपोर्ट भी मांगी है। श्रद्धालुओं के चढ़ावे की कथित चोरी की स्वतंत्र जांच की मांग वाली याचिकाओं पर अब अगली सुनवाई 20 जुलाई को होगी।

सुनवाई में क्या हुआ?

  • सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान सॉलिसिटर जनरल ने कहा- मैं यूपी के लिए पेश हुआ हूं।
    •कोर्ट ने कहा- आप केंद्र की तरफ से भी नोटिस स्वीकार करेंगे?
    •सॉलिसिटर जनरल ने हामी भरी।
  • कोर्ट ने कहा- ट्रस्ट को नोटिस जारी कर रहे हैं। SIT बन चुकी है। SIT हमें स्टेटस रिपोर्ट दे। अगले सोमवार को सुनवाई होगी।
    •सॉलिसिटर जनरल ने कोर्ट में कहा- ने बताया कि केंद्र और राज्य सरकार मामले में कोर्ट की सहायता करेंगे।

किनकी है याचिका?
सुप्रीम कोर्ट में राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले से जुड़ी कुल चार याचिकाएं दाखिल की गई हैं, जिन पर एक साथ सुनवाई की जा रही है। इनमें से दो याचिकाओं में मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग उठाई गई है। ये याचिकाएं राजद सांसद सुधाकर सिंह, अधिवक्ता नरेंद्र कुमार गोस्वामी, वकील अजय कुमार राय, दिनेश कुमार यादव और हिन्दू धर्म परिषद की ओर से दायर की गई हैं।

याचिका में क्या मांग की गई?
अधिवक्ता अजय कुमार राय और दिनेश कुमार यादव की ओर से सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका में मामले की सीबीआई निगरानी में एसआईटी से जांच कराने की मांग की गई है। साथ ही याचिका में सभी संबंधित रिकॉर्ड सुरक्षित रखने और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में कथित अनियमितताओं की भी जांच कराने की अपील की गई है।

दूसरी याचिका एडवोकेट अनूप अवस्थी ने दायर की है, जिसमें कोर्ट की निगरानी में सीबीआई जांच की मांग की गई है।

आरजेडी सांसद सुधाकर सिंह ने अपनी याचिका में ट्रस्ट के फाइनेंस का ऑडिट, 2020 से अब तक पूर्ण दान विवरण पेश करने और कोर्ट की निगरानी में सीबीआई जांच कराने की मांग की है।
वहीं, एडवोकेट नरेंद्र कुमार गोस्वामी ने फॉरेंसिक ऑडिट, सीसीटीवी, रिकॉर्ड्स सुरक्षित रखने, ट्रांसपेरेंसी फ्रेमवर्क जांच की मांग वाली याचिका दाखिल की है।

कृष्ण मोहन हैं ट्रस्ट के कार्यवाहक महासचिव
राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद के बाद चंपत राय ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके स्थान पर कृष्ण मोहन को कार्यवाहक महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जो अब ट्रस्ट के प्रशासनिक और संगठनात्मक कार्यों की देखरेख करेंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1