शेयर बाजार में जोश हाई! सेंसेक्स 280 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,300 के ऊपर क्लोज

भारतीय शेयर बाजार ने मंगलवार के एक्सपायरी सेशन में उतार-चढ़ाव के बावजूद मजबूत वापसी दर्ज की। कारोबार के आखिरी घंटों में आई खरीदारी से बाजार को रफ्तार मिली। IT, फार्मा और PSU बैंकिंग शेयरों में तेजी के दम पर सेंसेक्स और निफ्टी दोनों बढ़त के साथ बंद हुए।

मंगलवार के कारोबार के अंत में सेंसेक्स 286.98 अंक (0.37%) की बढ़त के साथ 77,656.09 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 115.50 अंक (0.48%) चढ़कर 24,334.55 के स्तर पर पहुंच गया। इसके साथ ही निफ्टी ने दोबारा 24,300 का अहम स्तर पार कर लिया। हालांकि, व्यापक बाजार का रुख मिला-जुला रहा, जहां बढ़त वाले शेयरों के मुकाबले गिरावट वाले शेयरों की संख्या थोड़ी अधिक रही।

कौन से शेयर चढ़े और गिरे?
मंगलवार के कारोबार में अडानी समूह के शेयरों ने शानदार प्रदर्शन किया। अडानी एंटरप्राइज करीब 4% की बढ़त के साथ निफ्टी का टॉप गेनर रहा। इसके अलावा मैक्स हेल्थकेयर, अपोलो हॉस्पिटल्स, इंडिगो, अडानी पोर्ट्स, टेक महिंद्रा, इन्फोसिस और बजाज ऑटो के शेयरों में भी अच्छी तेजी दर्ज की गई। वहीं, दूसरी ओर एचडीएफसी लाइफ, सिप्ला, ओएनजीसी, कोल इंडिया और हिंडाल्को के शेयर बिकवाली के दबाव में गिरावट के साथ बंद हुए।

सेक्टोरल इंडेक्स और ब्रॉडर मार्केट का मिजाज
सेक्टोरल इंडेक्स में कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, इंफ्रास्ट्रक्चर, आईटी, मीडिया, फार्मा और पीएसयू बैंकिंग शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली, जिससे इन इंडेक्स में 0.5% से अधिक की बढ़त दर्ज हुई। वहीं, एनर्जी, मेटल और प्राइवेट बैंकिंग सेक्टर दबाव में रहे। ब्रॉडर मार्केट में निफ्टी मिडकैप इंडेक्स बढ़त के साथ बंद हुआ, जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स मामूली गिरावट के साथ लगभग सपाट रहा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1