Elon Musk का मेगा प्लान! 1.25 लाख एकड़ में बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा रॉकेट लॉन्च सेंटर, खर्च होंगे $100 बिलियन

दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी इलॉन मस्क की एयरोस्पेस कंपनी SpaceX अमेरिका के लुइसियाना राज्य में दुनिया की सबसे बड़ी रॉकेट लॉन्च फैसिलिटी बनाने जा रही है। करीब 1.25 लाख एकड़ (50,585 हेक्टेयर) क्षेत्र में बनने वाले इस मेगा प्रोजेक्ट की घोषणा कंपनी ने लुइसियाना के गवर्नर जेफ लैंड्री और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ की। यह लॉन्च कॉम्प्लेक्स गल्फ कोस्ट के वर्मिलियन पैरिश में विकसित किया जाएगा।

स्टारबेस लुइसियाना के नाम से जानी जाएगी फैसिलिटी
फोर्ब्स की रिपोर्ट के अनुसार, स्पेसएक्स की नई लॉन्च फैसिलिटी ‘स्टारबेस लुइसियाना’ का निर्माण 2027 में शुरू होने की उम्मीद है। कंपनी का लक्ष्य 2029 तक यहां से पहला स्टारशिप लॉन्च करना है। स्पेसएक्स का कहना है कि भविष्य में यह केंद्र उसके प्रमुख लॉन्च हब के रूप में काम करेगा, जहां से हर साल हजारों अंतरिक्ष मिशनों का संचालन किया जाएगा।

आत्मनिर्भर स्पेसपोर्ट होगा स्टारबेस लुइसियाना
स्पेसएक्स के मुताबिक, स्टारबेस लुइसियाना को एक आधुनिक और आत्मनिर्भर स्पेसपोर्ट के रूप में विकसित किया जाएगा। यहां ईंधन उत्पादन, बिजली उत्पादन, गहरे पानी की शिपिंग, रॉकेट प्रोसेसिंग और एयरपोर्ट जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं होंगी। कंपनी इस मेगा प्रोजेक्ट में कम से कम 100 अरब डॉलर का निवेश करेगी, जिससे 3,000 से अधिक नई नौकरियां पैदा होने की उम्मीद है।

हर साल 23 फीट तक कट रहा है वर्मिलियन पैरिश का समुद्र तट
फोर्ब्स की रिपोर्ट के अनुसार, SpaceX इस प्रोजेक्ट के लिए आसपास के क्षेत्रों से बड़े पैमाने पर स्थानीय लोगों की भर्ती करेगी और लुइसियाना के अनुभवी वर्कफोर्स की मदद लेगी। साथ ही, कंपनी वर्मिलियन पैरिश के तेजी से कट रहे समुद्री तट को भी बहाल करने की योजना बना रही है। SpaceX राज्य और संघीय एजेंसियों के साथ मिलकर इस तटीय इलाके के संरक्षण पर काम करेगी।

कंपनी का चौथा और सबसे बड़ा लॉन्च साइट होगा स्टारबेस लुइसियाना
SpaceX लंबे समय से फ्लोरिडा के केप कैनावेरल, कैलिफोर्निया के स्पेस फोर्स बेस और टेक्सास के स्टारबेस से रॉकेट लॉन्च करती आ रही है। टेक्सास स्थित स्टारबेस पर कंपनी के Starship के टेस्ट लॉन्च किए जाते हैं। अब स्टारबेस लुइसियाना SpaceX की चौथी और सबसे बड़ी लॉन्च साइट बनने जा रही है।

859.8 बिलियन डॉलर के मालिक
फोर्ब्स के मुताबिक, मंगलवार तक इलॉन मस्क की कुल संपत्ति लगभग 859.8 बिलियन डॉलर थी। SpaceX के शेयरों में 2.4% की हालिया बढ़ोतरी से उनकी संपत्ति में लगभग 20 बिलियन डॉलर का इजाफा हुआ है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1