भारत और श्रीलंका के बीच जारी दो मैचों की टेस्ट सीरीज से बाहर रहने का असर अब जसप्रीत बुमराह की आईसीसी टेस्ट रैंकिंग पर भी दिखा है। लंबे समय तक दुनिया के नंबर-1 टेस्ट गेंदबाज रहे बुमराह अब शीर्ष स्थान से नीचे खिसक गए हैं। उनकी जगह 36 वर्षीय मिचेल स्टार्क ने पहली बार आईसीसी टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में नंबर-1 का ताज अपने नाम कर लिया है। ऐसे में बुमराह के लिए दोबारा शीर्ष स्थान हासिल करना आसान नहीं होगा।
आईसीसी की नई टेस्ट रैंकिंग जारी, मिचेल स्टार्क बने नंबर 1 गेंदबाज
आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह को बड़ा झटका लगा है। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने उन्हें पीछे छोड़ते हुए पहली बार टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में नंबर-1 स्थान हासिल कर लिया है। बांग्लादेश के खिलाफ हालिया टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन का स्टार्क को सीधा फायदा मिला। वह 872 रेटिंग अंकों के साथ शीर्ष पर पहुंच गए हैं, जबकि बुमराह 862 रेटिंग के साथ एक पायदान फिसलकर दूसरे स्थान पर आ गए हैं।
36 साल के मिचेल स्टार्क पहली बार बने आईसीसी रैंकिंग में नंबर बॉलर
36 वर्षीय ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने पहली बार आईसीसी टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में नंबर-1 स्थान हासिल किया है। बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले में उन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए पहली पारी में 6 और दूसरी पारी में 4 विकेट चटकाए। मैच में कुल 10 विकेट लेकर स्टार्क ने ऑस्ट्रेलिया की जीत और सीरीज बराबर कराने में निर्णायक भूमिका निभाई, जिसका उन्हें रैंकिंग में भी बड़ा फायदा मिला।
पहले भारत बनाम श्रीलंका सीरीज के लिए शामिल किग गए थे बुमराह, बाद में बाहर हो गए
भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए जसप्रीत बुमराह का चयन तो हुआ था, लेकिन फिटनेस पूरी तरह ठीक नहीं होने के कारण वह एक भी मुकाबला नहीं खेल सके। सीरीज से पहले बुमराह 870 रेटिंग अंकों के साथ टेस्ट के नंबर-1 गेंदबाज थे, लेकिन दोनों मैच मिस करने से उनकी रेटिंग घटकर 862 रह गई और वह दूसरे स्थान पर खिसक गए। अब टीम इंडिया का अगला टेस्ट नवंबर में है, इसलिए बुमराह के पास शीर्ष स्थान दोबारा हासिल करने का मौका तभी मिलेगा।

