Raja Bhaiya Political Party

राजा भइया की पार्टी ने जारी की पहली लिस्ट! 2027 चुनाव के लिए 3 उम्मीदवारों का ऐलान, कुंडा से खुद लड़ेंगे राजा भइया

उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। समाजवादी पार्टी के बाद अब राजा भइया की जनसत्ता दल लोकतांत्रिक ने भी अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी ने पहली लिस्ट में तीन प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया है।

इस सूची में सबसे चर्चित नाम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भइया का है। पार्टी ने उन्हें एक बार फिर प्रतापगढ़ की कुंडा विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है। वहीं, बाबागंज विधानसभा सीट से मौजूदा विधायक और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विनोद सरोज को टिकट दिया गया है। इसके अलावा विश्वनाथगंज विधानसभा सीट से कुलदीप पटेल को चुनावी मैदान में उतारा गया है।

कुंडा से फिर चुनाव लड़ेंगे राजा भइया

इसमें कुंडा विधानसभा सीट से कुंवर रघुराज प्रताप सिंह “राजा भइया”, बाबागंज सीट से विनोद सरोज और विश्वनाथगंज विधानसभा सीट से कुलदीप पटेल को उम्मीदवार बनाया गया है। रघुराज प्रताप सिंह “राजा भइया” और विनोद सरोज अभी मौजूदा विधायक हैं। ये दो लोग फिर से जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के उम्मीदवार बनाए हैं। 

विधानसभा प्रत्याशी नाम
246 – कुंडा कुंवर रघुराज प्रताप सिंह “राजा भइया”, विधायक – कुंडा
245 – बाबागंज विनोद सरोज, विधायक – बाबागंज
247 – विश्वनाथगंज  कुलदीप पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि – प्रतापगढ़

पार्टी की ओर से यह घोषणा 26 नवंबर को की गई। तीनों सीटें प्रतापगढ़ जिले में आती हैं। इस तरह जनसत्ता दल ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अपनी शुरुआती रणनीति सामने रख दी है। गौरतलब है कि राजा भइया लंबे समय से कुंडा विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। अब 2027 के चुनाव में उनकी पार्टी इन तीनों सीटों पर अपने प्रत्याशियों के साथ मैदान में उतरने की तैयारी में है। फिलहाल, अन्य सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा का इंतजार रहेगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1