UP NEWS

कन्नौज:गांधी जयंती पर सपाइयों ने तहसील में किया मौन प्रदर्शन

कन्नौज। प्रदेश में हो रहीं बलात्कार की वारदातों व बेरोजगारी को लेकर सपा नेताओ ने सदर तहसील परिसर में गांधी जयंती पर मौन प्रदर्शन किया। करीब दो घंटे तक चले मौन प्रदर्शन के दौरान पुलिस प्रशासन खासा सतर्क रहा। प्रदर्शन समाप्त होने के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर शुक्रवार को पार्टी के स्थानीय नेताओ ने तहसील में दो घंटे मौन धारण कर देश और प्रदेश सरकार के खिलाफ विरोध जताया। इस मौके पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था वद से बदतर हो चुकी है। जिधर देखो उधर हत्या, बलात्कार, अपरहण जैसी वारदातो की बाढ़ सी आ गयीै। प्रदेश में जंगलराज कायम हो गया है। उत्तर प्रदेश की पुलिस की मानवता मर चुकी है।

जिसका जीता-जागता उदाहरण हाथरस की बलात्कार की घटना है। जिला महासचिव संजय दुबे ने कहा कि देश में जिस तरह से बेरोजगारी बढ़ रही है, नौजवान बेरोजगार होता जा रहा है। नौजवानो में निराशा भाव पैदा हो रहा है। जिस कारण लाखो नौजवान आत्महत्या करने पर मजबूर हो गया है। इन सब के विरोध में सपा ने गांधी जयंती पर गांधी गीरी के तहत प्रदर्शन किया। इस मौके पर पूर्व विधायक कल्याण सिंह दोहरे, पूर्व विधायक अरविंद यादव, सदर ब्लॉक प्रमुख नीलू यादव, संजू कटियार, पूर्व ब्लॉक प्रमुख इंद्रेश यादव, राजेन्द्र सिंह यादव, शैलेन्द्र यादव, दिनेश यादव, आलोक वर्मा, अनिल पाल, कलीम खां, भोले कुरैशी, अंगूरी दहाडिया, कल्पना यादव, कुसुम आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1