Saudi Arabia Umrah Pilgrimage

4 अक्टूबर से सऊदी अरब में उमरा की होगी शुरुआत

उमरा के मद्देनजर 7 माह से बंद पड़ा Saudi Arabia के पवित्र स्थलों को दोबारा खोलने का फैसला लिया गया है। Saudi Arabia में रविवार को दोबारा पवित्र स्थानों को खोलने की तैयारियां चल रही हैं। हर साल Umrah के लिए पूरी दुनिया से लाखों श्रद्धालु यहां आते हैं। बता दें कि 4 अक्टूबर से उमरा को शुरू करने का फैसला लिया गया है। महामारी के कारण प्रतिबंधित उमरा की शुरुआत चरणबद्ध तरीके से शुरू की जाएगी।

पहले चरण में उमरा के लिए केवल Saudi Arabia के नागरिकों को इजाजत मिलेगी। वहीं अन्य देशों से लोगों को एक नवंबर से इजाजत दी जाएगी। अधिकारियों के अनुसार, पहले चरण में केवल देश के 6,000 लोगों को रोजाना उमरा करने की इजाजत होगी। 18 अक्टूबर से दूसरे चरण की शुरुआत होगी जिसमें 15,000 लोगों को इसकी इजाजत होगी। इसके बाद एक नवंबर से यह संख्या बढ़ेगी और कुछ विदेशी लोगों को भी उमरा करने की इजाजत होगी। उल्लेखनीय है कि इसके लिए एक खास ऐप भी तैयार किया गया है जिसमें उन्हें विशेष परिवहन चुनने का विकल्प दिया जाएगा।


दुनियाभर के मुसलमान साल भर उमरा के लिए मक्का की यात्रा करते हैं। इसे साल के किसी भी महीने में किया जा सकता है। हज मंत्री मोहम्मद बेनटेन ने यह जानकारी दी कि यहां आने वाले श्रद्धालुओं को समूहों में बांटा जाएगा ताकि मक्का के मस्जिद में शारीरिक दूरी बनी रहे।

Saudi Arabia सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, सरकार हज और उमरा से हर साल 12 अरब डॉलर कमाती है। Saudi Arabia के आंतरिक मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि उसने उमरा को घरेलू तीर्थ यात्रियों और अन्य मुसलमानों की इच्छाओं का सम्मान करते हुए इसको अनुमति देने का फैसला किया है ताकि वे उमरा और अन्य पाक जगहों का दौरा कर सकें।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1